{"_id":"59f4db934f1c1b70548b9b74","slug":"111509219219-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-महिला सेल प्रभारी ने राजकीय कन्या स्कूल श्ेरा व धर्मगढ़ में छात्राओं को पढ़ाया पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-महिला सेल प्रभारी ने राजकीय कन्या स्कूल श्ेरा व धर्मगढ़ में छात्राओं को पढ़ाया पाठ
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड टच व बैड टच को समझो और उसका समय रहते जवाब दो : सुनीता
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। महिला सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरा व राजकीय उच्च विद्यालय धर्मगढ़ की छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने इसको लेकर हर समय तैयार रहने की भी सलाह दी।
महिला सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता ने कहा कि आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। वे शिक्षा व खेलों में हर स्थान पर पुरुषों से आगे खड़ी हैं। कुछ असामाजिक किस्म के लोग महिलाओं व लड़कियों के साथ गलत हरकत कर देते हैं। कई बार लड़की लोक-लाज के चलते आवाज नहीं उठा पाती, लेकिन सामने वाला उसकी चुप्पी का गलत फायदा उठाने लग जाता है। उन्होंने कहा कि लड़कियों व महिलाओं को इस किस्म के लोगों को तुरंत जवाब देना चाहिए। उनको अपने अभिभावकों या अध्यापकों को बताना चाहिए। छात्राओं को गुड टच व बेड टच के बारे भी जानकारी होनी चाहिए। वे किसी तरह की घटना होने या फिर आशंका पर 1091 व पुलिस कंट्रोल में फोन करना चाहिए। पुलिस समाज की रक्षा के लिए तैनात है और कोई भी सूचना मिलते तुरंत मौके पर पहुंचती है।