फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   1100 applications for modern retail store franchise

मॉडर्न रिटेल स्टोर की फ्रेंचाइजी के लिए आए 1100 आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
1100 applications for modern retail store franchise
पानीपत। प्रदेश के हर गांव और शहर में 2 अक्टूबर से हर हित माडर्न रिटेल स्टोर खुलने जा रहे हैं। दो अगस्त को लांच हुई इस योजना के मात्र 30 दिन में हर हित रिटेल स्टोर की फ्रेंचाइजी पाने के लिए 1100 आवेदन आ चुके हैं। फ्रेंचाइजी पॉलिसी के तहत इनमें 95 फीसदी आवेदन योग्य पाए गए हैं। इनमें करीब 80 फीसदी साइट के सर्वे हो चुके हैं। वहीं दस फीसदी साइट हर हित रिटेल की पॉलिसी के मापदंड पर सफल नहीं हो पाईं। स्टोर साइट सर्वे होने के बाद जो साइट दुकान के लिए तैयार हैं, उनकी अलॉटमेंट कर दी गई हैं। अन्य को साइट में कुछ बुनियादी सुधार के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचएआईसीएल) पंचकूला की हर-हित रिटेल योजना के तहत इन दिनों आवेदन प्रक्रिया, साइट सर्वे और ऑन बॉडिंग एग्रीमेंट जारी है। हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से हर हित रिटेल स्टोर के प्रति युवा उद्यमियों का उत्साह देखते हुए हर गांव में शहरीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता और उचित दाम पर खाद्य सामग्री हर हित रिटेल स्टोर के रूप में खोलकर देना सुनिश्चित करेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रबंध निदेशक रोहित यादव ने आश्वस्त किया है, ताकि हर गांव का युवा उद्यमी योजना का फायदा उठा सके।
विज्ञापन

इसके पहले चरण में दो हजार और दूसरे चरण में 3000 हर हित रिटेल स्टोर खोले जाएंगे। शहर के साथ साथ गांव के ग्राहकों को एफएमसीजी की टॉप इंटरनेशनल, नेशनल व रिजनल स्तरीय समेत 50 से अधिक कंपनियों के उच्च गुणवत्ता प्राप्त खाद्य, स्नैक एंड बैकरी, फूड्स, होमकेयर व पर्सनल केयर आदि प्रोडक्ट को समय- समय पर पांच फीसदी से लेकर 50 फीसदी तक विशेष डिस्काउंट स्कीम के साथ मुहैया करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग को मंच देना मकसद
डीसी सुशील सारवान ने बताया कि हरियाणा एग्रो का मकसद प्रदेश के हर गांव में हर हित रिटेल स्टोर खोलकर गांव के ग्राहकों को माडर्न स्टोर देना है और युवा उद्यमियों के व्यापार को उनके ही गांव में बढ़ोतरी दिलवाना है। इस योजना के अंतर्गत हरियाणा सरकार स्टार्टअप्स के साथ-साथ करीब दर्जन भर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई), एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन), सरकारी सहकारिता संस्थाओं, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के व्यापार को बढ़ाने के लिए मंच प्रदान कर रही है।
ये होंगे फायदे-
खादी, वीटा, हैफेड समेत इन समूह के उच्च स्तरीय प्रोडक्ट को भी हर हित स्टोर में रखे जाएंगे। सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए हर-हित स्टोर्स को संपूर्ण आईटी सपोर्ट सिस्टम के साथ लैस किया जा रहा है। सभी बिक्री प्वाइंट ऑफ सेल सिस्टम के माध्यम से की जाएगी। हर-हित पीओएस मशीन, ईआरपी सॉफ्टवेयर, फ्रेंचाइजी एप, ऑन-कॉल सपोर्ट सेल आदि सहित फ्रेंचाइजी पार्टनर को संपूर्ण आईटी समाधान प्रदान की जाएगी। पीओएस मशीन के माध्यम से माल को स्कैन करने से लेकर बिलिंग, ऑनलाइन भुगतान सामग्री का विवरण और स्टॉक ऑर्डर करने में सुविधा होगी।
आवेदन प्रक्रिया जारी, यहां करें संपर्क, सर्वे होगा निशुल्क
डीसी सुशील सारवान ने बताया कि हर हित रिटेल योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसके साथ साथ प्रथम चरण में योग्य उम्मीदवारों की स्टोर साइट सर्वे किया जा रहा है। स्टोर साइट सर्वे विभाग की ओर से निशुल्क किया जा रहा है। इसके अलावा हर हित रिटेल योजना के तहत प्रधानमंत्री मुद्रा लोन प्रदान करने में सहायता प्रदान की जाएगी। बैंक लोन प्रदान करवाने के लिए चयनित उम्मीदवार को हर हित की फ्रेंचाइजी आवेदन के साथ साथ मुद्रा लोन लेने के लिए वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।

इच्छुक आवेदक हर हित योजना की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हर हित के सपोर्ट डेस्क नंबर 9517951711 पर संपर्क किया जा सकता है। हर हित रिटेल योजना के तहत मात्र 12वीं पास युवा अपना स्टोर खोल सकता है। इसकी आयु सीमा 21 से 35 वर्ष तक है। इसके अलावा 50 वर्षीय आयु सीमा में पूर्व सैनिक भी आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed