{"_id":"5af1ef954f1c1b3c0a8b8c40","slug":"101525804949-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत में रात को आई आंधी से सहम गए नागरिक, मकान पर गिरी आकाशीय बिल्डिंग व समालखा में टूटे कॉलेज के शीशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में रात को आई आंधी से सहम गए नागरिक, मकान पर गिरी आकाशीय बिल्डिंग व समालखा में टूटे कॉलेज के शीशे
Updated Wed, 09 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत में सोमवार की रात करीब 11.30 बजे मौसम का मिजाज बदल गया और बादलों की गड़गड़ाहट व आसमान में बिजली चमकने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। रात करीब पौने 12 बजे आंधी आई। बारिश व आंधी से नागरिक सहम गए। वहीं बारिश व आंधी के मद्देनजर जिला भर में प्रशासन व पुलिस अलर्ट हो गई। सभी राजकीय व प्राइवेट अस्पतालों को हर हालत से निपटने के लिए सचेत किया गया। जबकि बारिश शुरू होने के साथ तेज हवा बहने के मद्देनजर जिला भर में बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई। आंधी में गांव बबैल, नंगला पार, राजाखेड़ी के पास पेड़ उखड़ गए। गांव नंगला में निर्माणाधीन भवन की तीसरी मंजिल की दीवार ढह गई। आंधी रूकने के बाद नागरिकों ने राहत की सांस ली।
इधर, बिजली गिरने से मॉडल टाउन के मकान संख्या 528 में आग लग गई। हवा तेज बहने के कारण पल भर में ही आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और घर के हर कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं आग रसोई में पहुंचने पर एलपीजी गैस सिलिंडर में भी आग लग गई। दोनों सिलिंडरों पर रेगुलेटर लगा था इसके चलते ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। घर के मालिक जगदीप मलिक, इनकी माता सावित्री मलिक, पत्नी मंजू मलिक, भाई जितेंद्र मलिक व इनके परिजनों ने घर से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। वहीं मलिक परिवार की सूचना पर दमकल का एक टेंडर आग को काबू करने के लिए पहुंचा। करीब एक घंटे के बाद आग को काबू किया जा सका। वहीं आग काबू होने तक घर में रखा हर सामान जल कर राख हो चुका था। मलिक ने बताया कि उन्हें आग लगने के सही कारणों का पता नहीं है। उन्होंने बताया कि आग में घर में रखा हर सामान जल कर राख हो गया। मलिक ने दावा किया कि आग लगने की घटना से उनका करीब 10 लाख रुपये का सामान, जेवर, नगदी आदि जल कर राख हो गए। जबकि आग लगने से घर के भवन को भी भारी क्षति हुई है। इधर, दमकल अधिकारियों ने मलिक के घर में आग लगने के कारणों व हुए नुकसान की जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर, आंधी व बारिश के चलते पानीपत के शहरी व ग्रामीण अंचल में रात भर बिजली व पेयजल की आपूर्ति ठप रही। आंधी के कारण जगह जगह बिजली लाइनों में फाल्ट आ गया। सुबह करीब 12 बजे तक जिला के शहरी व ग्रामीण अंचल में बिजली की आपूर्ति सुचारू हुई। वहीं बिजली व पेयजल आपूर्ति ठप होने से नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तूफान की आशंका के चलते मंगलवार को भी पानीपत के सभी शिक्षण संस्था बंद रहे। जबकि बहुत कम संख्या में नागरिक अपने घरों से बाहर निकले। पानीपत की उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने मंगलवार को फिर अधिकारियों के साथ बैठक की और हर हालात से निपटने के लिए तैयार रहने को निर्देश दिए। सीएमओ डॉ संत लाल वर्मा ने भी पानीपत के सभी राजकीय व प्राइवेट अस्पतालों को हर हालात से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।
समालखा में पाइट कॉलेज के ब्लॉक के शीशे टूटे:
रात को आंधी में पाइट कॉलेज के ई ब्लॉक के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि ब्लॉक के आस पास छात्र व स्टाफ मौजूद नहीं था। शीशे टूटने से कॉलेज का 10 लाख का नुकसान हुआ है।