{"_id":"5ac120764f1c1bc3618b4da5","slug":"101522606198-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से चल रहे प्र ाईवेट स्कूल का एसडीएम और शिक्षा अधिकारी ने किया उदघाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से चल रहे प्र ाईवेट स्कूल का एसडीएम और शिक्षा अधिकारी ने किया उदघाटन
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल को मान्यता नहीं, एसडीएम और शिक्षा अधिकारी ने किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली।
एक तरफ सरकार व शिक्षा विभाग को दुरुस्त करने की बात कह रही है, वही प्रशासनिक अधिकारी ही अवैध रूप से चलने वाले स्कूलों का उद्घाटन कर रहे हैं। शनिवार को गांव भलौर रोड पर एक निजी स्कूल का उद्घाटन समालखा के एसडीएम गौरव कुमार, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बृजमोहन गोयल व मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र जलमाना ने किया। एसडीएम ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह मान्यता प्राप्त है या नहीं। अगर मान्यता प्राप्त नहीं मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षा विभाग व सरकार की ओर से बगैर मान्यता व बगैर नियमों के चल रहे प्राइवेट स्कूलों पर कोई ठोस कार्रवाई न करने पर प्राइवेट स्कूलों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आए दिन अवैध रूप से नए-नए प्राइवेट स्कूल खुल रहे हैं। इन स्कूलों ने अपने कागजात शिक्षा विभाग में भी जमा नहीं कराए हैं। मान्यता लेने से पहले ही इन स्कूूलों ने छात्रों के दाखिले शुरू कर दिए थे। विभाग कई सालों से इन स्कूलों पर कार्रवाई ना कर सिर्फ नोटिस भेजकर ही खानापूर्ति कर रहा है।
इनविटेशन कार्ड पर नाम लिखने से मना किया था : बीईओ
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बापौली बीईओ रमेश कुमार का कहना है कि जीवीएम स्कूल की अभी मान्यता संबंधी कोई फाइल ब्लॉक स्तर पर खंड कार्यालय में जमा नहीं कराई गई है। अब तक स्कूल के पास मान्यता नहीं है। स्कूल संचालक ने शनिवार को उसको भी निमंत्रण पत्र भेजा था। उसने स्कूल संचालक को आमंत्रण पत्र पर नाम लिखने से मना किया था।
विज्ञापन
66 बच्चों ने दाखिले लिए हैं, जल्द मिल जाएगी मान्यता : प्रिंसिपल
जीवीएम स्कूल के प्रिसिंपल रमेश का कहना है कि शनिवार को दाखिले किए हैं। एसडीएम समालखा, मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र जलमाना, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समालखा बृजमोहन गोयल ने उद्घाटन किया है। 66 बच्चों के अब तक दाखिले किए गए हैं। अभी तक विभाग में आठवीं कक्षा तक की फाइल जमा कराई है। जून माह तक जल्द मान्यता मिल जाएगी । सीबीएसई से समय मिल गया है। जल्द ही वो जांच करने आएंगे। हमारे पास पहले ही दूसरी जगह की दो मान्यताएं चल रही हैं। बच्चों के दाखिले में कोई समस्या नहीं आएगी।
फोटो 24