{"_id":"59ece9464f1c1b69678b6bfa","slug":"101508698438-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल ताइक्वांडो में सोनीपत का राहुल छाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल ताइक्वांडो में सोनीपत का राहुल छाया
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल महाकुंभ में ताइक्वांडों व कराटे का शानदार आगाज, पहले दिन ताइक्वांडों में सोनीपत का राहुल छाया
अमर उजाला ब्यूरो
पानपीत। हरियाणा स्वर्ण जयंती खेल महाकुंभ योजना के तहत प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडों और कराटे खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। प्रदेशभर के सभी जिलों के करीब 19 सौ खिलाड़ी खेल महाकुंभ में दमखम दिखा रहे है। ताइक्वांडों प्रतियोगिता में पहले दिन के मुकाबलों में अंडर 14 आयु वर्ग लड़कों के 49 किलोग्राम में सोनीपत का राहुल प्रथम और 33 किलोग्राम में रोहतक का सौरव प्रथम रहा
प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ आर्य पीजी कॉलेज के खेल मैदान में मुख्यातिथि एडीसी राजीव मेहता ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीटीएम संजय कुमार ने की। उन्होंने कहा कि खेलों का मानव जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। खिलाड़ियों में नेतृत्व करने की भावना का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडों और कराटे को आत्मरक्षा के लिए भी सभी छात्रों को सीखना व खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय तेजी से बदल रहा है। खेलों में अब डाक्टर व इंजीनियरों से अधिक खिलाड़ियों को सम्मान व आर्थिक लाभ दिया जाने लगा है। इसलिए अब बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ बेटी को खिलाड़ी बनाओ का नारा भी दिया जाने लगा है।
प्रतियोगिता में 19 सौ खिलाड़ी शामिल हुए
प्रदेश स्तरीय खेल महाकुंभ में सभी जिलों के 19 सौ खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिनमें लगभग 925 लड़के और 925 लड़कियां और निर्णायक शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 25 अक्तूबर तक चलेगी। राज्य स्तरीय ताइक्वांडों और कराटे खेल प्रतियोगिताओं में अंडर-14, अंडर-17 आयु और ओपन कैटेगरी में लड़के व लड़कियों के वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। जीडीसी राजीव मेहता ने कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में पांच लाख खिलाड़ी विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। इन प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 31 अक्तूबर को महाबीर स्टेडियम हिसार में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
खिलाडिय़ों के लिए बेहतर प्रबंध
नगराधीश संजय कुमार ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इन पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए सभी प्रबंध पूरे कर दिए गए हैं। बेहतर व्यवस्था के लिए विभिन्न कमेटियां गठित की गई हैं। इसके साथ-साथ सिविल सर्जन के निर्देशों पर खेल स्थलों पर चिकित्सक सहित एंबुलेंस की डयूटी लगाई गई है, ताकि आपातकालीन स्थिति या चोट लगने की स्थिति में खिलाडिय़ों को सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
विभिन्न कैटेगरी के खिलाड़ियों को दिए जाएंगे 12 करोड़ के इनाम
प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडों और कराटे खेल प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक मुकेश लिखी ने कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा स्वर्ण जयंती कार्यक्रमों के तहत एक नवंबर से स्वर्ण जयंती वर्ष मना रही है। इसी के तहत खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा जिला एवं राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन करवाया जा रहा है। 27 सितंबर को करनाल के कर्ण स्टेडियम में मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया गया था। इसके तहत विभिन्न खेलों में 26 सितंबर से 3 अक्तूबर तक जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता होगी। इसके साथ-साथ पांच से 26 अक्तूबर तक 25 विभिन्न खेलों में राज्य के 22 जिलों में राज्य स्तरीय खेलों का आयोजन करवाया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विभिन्न कैटेगरियों में 12 करोड़ के इनाम दिए जाएंगे। 14 व 19 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राओं को क्रमश: 1500 व 2000 रुपये मासिक का खुराक भत्ता भी दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने खिलाडिय़ों का परिचय लेकर खेल आरंभ कराए।
ये रहे पहले दिन के परिणाम
हरियाणा स्वर्ण जयंती खेल महाकुंभ के तहत राज्य स्तरीय ताइक्वांडों प्रतियोगिता में अंडर 14 आयु वर्ग के ब्वायज में 49 किलोग्राम में सोनीपत का राहुल प्रथम व फतेहाबाद का आकाश द्वितीय स्थान पर रहा। पानीपत का सिद्धार्थ और सिरसा के राहुल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार 33 किलोग्राम में रोहतक का सौरव प्रथम, जींद का घनश्याम द्वितीय स्थान पर रहा। पानीपत का राहुल और कुरुक्षेत्र का शुभम वर्मा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहा।
- प्रदेश के करीब 19 सौ खिलाड़ी खेल महाकुंभ में हुए शामिल
फोटो-5 से 10