{"_id":"59c6b0004f1c1b2e688b63db","slug":"101506193408-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-अभिभावकों व पेरेंट्स एसोसिएशन ने प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-अभिभावकों व पेरेंट्स एसोसिएशन ने प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की मांग की
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-15 से 21
एचएससीपीसीआर के नोटिस पर नहीं पहुंचा मिलेनियम स्कूल प्रबंधन, प्रशासन हुआ सख्त ---
प्रिंसिपल बोली-मैं गुनहगार नहीं, मैंने तो उसको पकड़वाया
- तीन दिन बाद स्कूल पहुंचे ग्रामीण विधायक ढांडा बोले - सीएम ने मामले की रिपोर्ट लेने भेजा
- ग्रामीण विधायक के बाद कांग्रेसी नेता वीरेंद्र सिंह भी अभिभावकों के बीच पहुंचे
- राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन ने शुक्रवार को दौरे में मिली थी खामियां
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के नोटिस के बाद भी द मिलेनियम स्कूल का प्रबंधन प्रशासन की बैठक में शामिल नहीं हुआ। स्कूल प्रबंधन की अनदेखी पर आयोग व प्रशासन सख्त हो गया और आयोग की हिदायत पर प्रशासन ने एसडीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम से जांच कराने का फैसला लिया। प्रशासन की सख्ती के बाद स्कूल प्रिंसिपल सामने आई। प्रिंसिपल बोली कि मैं इस मामले में गुनहगार नहीं हूं, मैंने जो आगे आकर खुद गुनहगार को पकड़वाया है। इन सबके बीच अभिभावकों ने लगातार तीसरे दिन स्कूल में पहुंचकर जोरदार हंगामा काटा और स्कूल प्रिंसिपल को भी तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा व कांग्रेसी नेता वीरेंद्र सिंह बुल्ले शाह अभिभावकों के बीच पहुंचे और पूरे घटनाक्रम पर चिंता व्यक्त की। संयुक्त व्यापार मंडल ने अभिभावकों की सोमवार तक सुनवाई न होने पर मंगलवार को पानीपत के सभी बाजार बंद करने की चेतावनी दी है।
हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन ज्योति बेंदा शनिवार को लगातार दूसरे दिन पानीपत में रही। चेयरपर्सन ने स्काईलार्क में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें स्कूल प्रबंधन को भी शामिल होने का नोटिस दिया। बताया जा रहा है कि चेयरपर्सन ज्योति बेंदा ने स्कूल प्रबंधन की अनदेखी पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रशासन को मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस मामले में जीजे एक्ट लगाने की भी बात कही। चेयरपर्सन के सख्त होने के बाद प्रशासन ने भी अपनी कार्रवाई तेज कर दी। चेयरपर्सन ज्योति बेंदा ने बच्ची के घर जाकर अभिभावकों व बच्ची से भी बातचीत की। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष व सख्त कार्रवाई करने का भरोसा अभिभावकों को दिया।
प्रिंसिपल से बंद कमरे में किए सवाल जवाब
एचएससीपीसीआर की चेयरपर्सन ने शुक्रवार देर शाम को स्कूल प्रिंसिपल अमिता कोचर से एक होटल में बंद कमरे में सवाल जवाब किए। बताया जा रहा है कि चेयरपर्सन ज्योति बेंदा ने शुक्रवार को दिन के वक्त स्कूल का दौरा किया और रात करीब आठ बजे प्रिंसिपल को पूछताछ के लिए बुलाया। प्रिंसिपल करीब साढ़े आठ बजे पूछताछ में शामिल हुई। चेयरपर्सन ने प्रिंसिपल से इस मामले से संबंधित कई सवाल किए। उन्होंने रात करीब दस बजे तक हर पहलू की बारीकी से जानकारी ली।
विज्ञापन
अभिभावकों ने स्कूल में लगातार तीसरे दिन किया प्रदर्शन
अभिभावक अंसल सुशांत सिटी स्थित द मिलेनियम स्कूल में शनिवार सुबह ही पहुंच गए। अभिभावकों व पेरेंट्स एसोसिएशन ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और पुलिस की ढील पर भी रोष प्रकट किया। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी जानबूझकर स्कूल प्रिंसिपल अमिता कोचर को गिरफ्तार नहीं कर रहे। जबकि उनको मुकदमे में नामजद किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इसमें स्कूल प्रबंधन पर भी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। अभिभावकों ने फैसला लिया कि स्कूल अभिभावक रविवार को प्रशासन, पुलिस व स्कूल प्रबंधन के खिलाफ रोष मार्च किया जाएगा।
बाजार मंगलवार को बंद करने की चेतावनी
संयुक्त व्यापार मंडल ने मिलेनियम स्कूल के अभिभावकों को अपना पूरा समर्थन दिया है। प्रधान अनिल मदान ने कहा कि बाजार एसोसिएशन अभिभावकों के साथ हैं। प्रशासन व पुलिस रविवार तक अभिभावकों की मांग अनुसार कार्रवाई नहीं करता है तो वे सोमवार को सभी बाजारों की मीटिंग कर मंगलवार को बाजार बंद करट देंगे। इस दौरान किसी तरह के नुकसान की जिम्मेदारी प्रशासन व पुलिस पर होगी। प्रधान अनिल मदान ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की घटना चिंता का विषय है।
इनसो ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार करने की मांग की
इनसो ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर मैनेजमेंट भंग करने की मांग की इनसो ने मिलेनियम स्कूल प्रिंसिपल अमिता कोचर को गिरफ्तार कर प्रबंधन को भी भंग कररने की मांग की है। बलराज देेशवाल व जयदेव नौल्था ने बताया की मिलेनियम स्कूल प्रिंसिपल अमित कोचर की लापरवाही के चलते ही इस तरह की घटना हुई है स्वीपर द्वारा स्कूल में छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दुराचार के प्रयास का मामला चिंतनीय है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर प्रिंसिपल को बचाने के आरोप लगाए। इनसो ने 25 के बाद स्कूल के बाहर जोरदार प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
छात्रा से बदसलूकी की निंदा
एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रीवेंशन ने सीबीआई जांच की मांग की एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रीवेंशन आर्गेनाजेशन ने द मिलेनियम स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा के साथ हुई घटना की निंदा की है और सरकार से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने बताया कि स्कूलों में प्रबंधन की नाम के तले घिनोने काम हो रहे हैं। प्रदेश में स्कूलों में बच्चों की हत्या व दुराचार के प्रयास की एक माह में दूसरी बड़ी वारदात हुई है। स्कूलों में बच्चों को कैदियों की तरह रखा जाता है। अभिभावकों को स्कूल में बच्चों से मिलने तक नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि मिलेनियम स्कूल की भी सीबीआई से जांच होनी चाहिए।
मीडिया के सामने आयी प्रिंसिपल
द मिलेनियम स्कूल प्रिंसिपल अमिता कोचर पूरे मामले के बीच शनिवार को दूसरी बार खुलकर मीडिया के सामने आई। अमिता कोचर ने अमर उजाला को बताया कि मैं इस मामले में गुनाहगार नहीं हूं, बल्कि मैंने तो गुनाहगार को पकड़वाया है। मैंने बुधवार को ही बच्ची के रोने की अपने स्तर पर जांच कर ली थी। मुझे बच्ची ने कुछ नहीं बताया। मैंने उनके पेरेंट्स को भी बच्ची से पूछकर पूरे मामले की जानकारी देने की कही। बच्ची के पेरेंट्स ने मुझसे बुधवार देर शाम करीब सात बजे पूरा घटनाक्रम मेरे घर पर आकर ही बताया। मैंने पेरेंट्स को उसी वक्त आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया और मैं खुद स्कूल आ गई। मैंने यहां पर आकर टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ को पूछताछ के लिए बुलाया। मैंने प्रशासन व पुलिस का पूरे मामले की जांच में पूरा सहयोग दिया है। इस मामले में एफआईआर बाद में दर्ज हुई है, लेकिन एक्शन पहले शुरू हो गया था। मेरा पिछले दिनों से मामला उठने के बाद बीपी कुछ डाउन चला गया था। डॉक्टर ने मुझे दवा लेकर आराम करने की सलाह दी है, लेकिन मैंने आराम करने की बजाय प्रशासन का जांच में सहयोग दिया है। मैं राज्य बाल संरक्षया आयोग की चेयरपर्सन की जांच में भी शामिल हुई। मैं आगे भी प्रशासन व पुलिस की हर जांच में सहयोग करने को तैयार हूं। मेरा भाई व बेटा किसी प्रशासनिक सेवा में नहीं हैं। मेरे बेटा स्वीडन एक कंपनी और भाई कांट्रेक्टर है।
ढांडा व शाह की अपने-अपने तरीकों में दिलासा
पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा शनिवार सुबह द मिलेनियम स्कूल में पहुंचे और अभिभावकों से बात की। महिपाल ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश में विकास कराने के साथ कानून व व्यवस्था लागू करने को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने ही मुझे अभिभावकों के बीच में जाने को कहा है। इस पर कुछ अभिभावकों ने कहा कि वे तो हलके के विधायक हैं। उनको यहां पर सीएम ने भेजा है तो वे विधायक होने के नाते अब तक कहां थे। ढांडा ने कहा कि उनकी गुरुग्राम डयूटी लगी हुई थी। ढांडा ने अभिभावकों को उचित व निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
शाह बोले आना तो सुबह था, पर पैसेंजर (ढांडा)स्टेशन पर थे
कांग्रेसी नेता वीरेंद्र सिंह बुल्ले शाह दोपहर के समय द मिलेनियम स्कूल में अभिभावकों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुझे आना तो सुबह ही था। उन्होंने ढांडा के नाम की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पैसेंजर ट्रेन खड़ी थी। ऐसे में उनको इंतजार करना पड़ा। अब पैसेंजर ट्रेन निकली है तो सुपर आई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस व वे खुद अभिभावकों के साथ हैं और उनके संघर्ष में आगे खड़े मिलेंगे।
वर्जन
द मिलेनियम स्कूल में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपी स्वीपर तरुण को एक दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की पूरी जांच कर रही है। इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
- विद्यावती, डीएसपी, महिला थाना, पानीपत।