फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   गांव सनौली खुर्द में सरपंच पद का हुआ उप चुनाव

गांव सनौली खुर्द में सरपंच पद का हुआ उप चुनाव

Fri, 30 Jun 2017 01:00 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
गांव सनौली खुर्द में सरपंच पद का हुआ उप चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सनौली। सनौली खुर्द में सरपंच के उप चुनाव में प्रियंका शर्मा के सिर जीत का सहरा बंधा है। प्रियंका शर्मा ने 73 वोटों से पूनम त्यागी को हराकर जीत दर्ज की है। सरपंच के चुनाव में 2773 वोट डाली। जिनमें से 1423 वोट प्रियंका शर्मा को मिली। वहीं पूनम त्यागी को 1350 वोट प्राप्त हुई। मतदान व मतगणना के दौरान मतदान केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। मतदाताओं ने उप चुनाव में त्यागी परिवार से गांव की चौधर वापस ले ली।
सनौली खुर्द में सरपंच के उप चुनाव को लेकर वीरवार सुबह सात बजे राजकीय स्कूल के परिसर स्थित मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ। डयूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार नवनीत कुमार, बीडीपीओ अशोक छिक्कारा, डीएसपी समालखा नरेश अहलावत, एसएचओ सनौली थाना नरेंद्र कुमार मतदान केंद्र पर भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। सायं चार बजे तक मतदान चला। इसके बाद वोटो की गिनती शुरू हुई। साढ़े चार बजे बीडीपीओ अशोक छिक्कारा, डयूटी मजिस्ट्रेट नवनीत कुमार तहसीलदार, आरओ टीम ने प्रियंका शर्मा को 73 वोटो से विजयी घोषित किया। जिसके बाद टीम ने प्रियंका शर्मा को विजय घोषणा पत्र सौंपा। इसके बाद नवनिर्वाचित सरपंच प्रियंका शर्मा का गांव फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। प्रियंका शर्मा ने कहा कि लोगों ने उन पर विश्वास किया है और वह उनके विश्वास पर खरी उतरेगी। गांव में बिजली, पीने का पानी व गंदे पानी की निकासी की समस्या का हल कराया जाएगा। हम बता दें कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में सनौली खुर्द में प्राची त्यागी सरपंच बनी थी। वह पूर्व सरपंच संजय की त्यागी की पत्नी थी। पिछले दिनों प्राची त्यागी की एक बीमारी के चलते मौत हो गई थी। त्यागी परिवार ने घर में चौधर रखने के लिए पूनम त्यागी को उम्मीदवार बनाया था। गांव के मतदाताओं ने इस बार चुनाव में रिजल्ट इसके उल्ट दिया और कड़े मुकाबले में पूनम त्यागी को हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन

तीन बेटियां अपनी मां के साथ पहली बार डालने पहुंची
सरपंच के चुनाव में गांव में दिल्ली से मतदान करने पहुंची आयुषी, सुमन व रेखा ने बताया कि वे अपनी मां शकुंतला के साथ गांव में मतदान करने के लिए आई हैं। वोट के अधिकार के लिए व गांव में विकास कराने के लिए वोट डालने पहुंची है और उन्होंने अपना पहली बार वोट डाला। उन्हें काफी अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सनौली खुर्द के उप चुनाव में प्रियंका शर्मा व पूनम त्यागी चुनाव मैदान में थी। गांव में 2773 वोट डाली गई। इनमें से प्रियंका को 1423, जबकि पूनम को 1250 वोट मिली। उप चुनाव में प्रियंका शर्मा को 73 वोट अधिक मिलने पर सरपंच घोषित कर दिया।
अशोक छिक्कारा, बीडीपीओ, सनौली।
उमेश-अनुज-जगमहेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed