{"_id":"61c4d4945bc651219c0dab8b","slug":"100-people-will-get-admission-in-the-churches-at-a-time-panipat-news-knl937466128","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरजाघरों में एक बार में 100 लोगों को मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरजाघरों में एक बार में 100 लोगों को मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। शनिवार को क्रिसमस है और शुक्रवार की रात से गिरजाघरों में प्रार्थना और कैरल सिगिंग शुरू हो जाएगी। गिरजाघरों में प्रार्थना की तैयारी कर ली गई है, इसके साथ ही निर्णय लिया गया है कि एक बार में 100 लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
क्रिसमस को लेकर जिले के अलग-अलग गिरजाघरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। पिछले वर्ष कोरोना महामारी के कारण ज्यादातर गिरजाघर बंद थे, जो खुले थे, उन्हें कोरोना गाइडलाइंस का पालन करवाया गया था। बगैर मास्क और वैक्सीनेशन वाले लोगों अनुमति नहीं दी जाएगी। इस बार भी ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन पालन होगा।
बुजुर्गों से घर पर रहकर ही प्रार्थना करने की अपील
पादरी ने बताया कि 60 साल से अधिक उम्र के लिए लोगों से अपील की जा रही है कि वे घर पर रहकर ही प्रार्थना करें। उनके लिए स्पेशल ऑनलाइन प्रसारण की व्यवस्था की गई है। ताकि वह घर पर रहकर ही प्रार्थना कर सकें।
विज्ञापन
गिरजाघरों की सजावट जारी, नृत्य की चल रही तैयारी
गिरजाघरों की सजावट की जा रही है। जिसे शुक्रवार की सुबह तक पूरा कर लिया जाएगा। मॉडल टाउन स्थित गिरजाघर को युवा सजा रहे हैं। शुक्रवार की रात को प्रार्थना के लिए मॉडल टाउन गिरजाघर में लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही नृत्य कार्यक्रम की तैयारी भी की जा रही है।
एक महीने पहले गिरजाघर में नियुक्त हुई है। हरियाणा में भी दिल्ली और मुंबई की तरह धूमधाम से क्रिसमस मनाया जाता है। चर्च में पूरी तैयारी कर ली गई है। तीन दिन पहले कैरल सिंगिंग का आयोजन घर-घर जाकर किया गया। - रेवरेंड डेनियल मसीह, फादर, मॉडल टाउन गिरजाघर