फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   10 cases of dengue found, including a six year old child, number reaches 201

Panipat News: छह साल के बच्चे समेत डेंगू के 10 केस मिले, संख्या पहुंची 201

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
10 cases of dengue found, including a six year old child, number reaches 201
पानीपत। जिले में डेंगू के केस की संख्या 200 पार हो गई है। पिछले तीन दिन में ही डेंगू के नए 34 केस आ चुके हैं। बुधवार को नौल्था गांव के छह साल के बच्चे के समेत डेंगू के 10 केस मिले हैं। इन सबका निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। फिलहाल जिले में डेंगू का रिकवरी रेट 100 प्रतिशत है।
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार तापमान में गिरावट न आने तक डेंगू का खतरा लगातार बरकार रहेगा। जिले में अब प्रतिदिन एक हजार से अधिक एलाइजा टेस्ट हो रहे हैं। जहां डेंगू के रोगी मिले हैं वहां पर अब स्वास्थ्य विभाग एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रहा है। यहां 250 से अधिक बुखार पीड़ितों के ब्लड स्लाइड बनाई गई है। लगभग 250 मकानों में लार्वा जांचा गया है। यहां सात स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला।
विज्ञापन



जिले की लगभग 50 लैब पर प्रतिदिन ढाई हजार से अधिक सीबीसी टेस्ट हो रहे हैं। प्रतिदिन 100 से अधिक नए डेंगू के संदिग्ध रोेगी मिले रहे हैं। जिले में अब प्रतिदिन एक हजार से अधिक एलाइजा टेस्ट हो रहे हैं। जिले की लगभग 50 लैब पर प्रतिदिन ढाई हजार से अधिक सीबीसी टेस्ट हो रहे हैं। प्रतिदिन 100 से अधिक नए डेंगू के संदिग्ध रोेगी मिले रहे हैं। इसके साथ साथ डेंगू का खतरा अब अधिक गहरा गया है। शिमला गुजरान गांव में 60 साल की महिला, बापौली गांव में 27 साल के युवक, सेक्टर 11 में 25 साल के युवक, राजीव कॉलोनी में 17 साल के युवक, होटल सिंगला क्षेत्र में 26 साल की युवती, खोतपुरा गांव में 27 साल के युवक, सिवाह गांव में 29 साल की युवती, समालखा में 30 साल की युवती , उग्राखेड़ी गांव में 16 साल के किशोर व नौल्था गांव में छह साल के बच्चे की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर मौसमी बीमारियों की चपेट में है। हर घर में बुखार के मरीज हैं। 90 निजी अस्पतालों व 28 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की प्रतिदिन की ओपीडी आठ हजार से अधिक हो रही है। प्रतिदिन स्वास्थ्य केंद्रों में बुखार के 1500- 2000 मरीज पहुंच रहे हैं। बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में 1112 ओपीडी हुई है। इनमें से 350 से ज्यादा ओपीडी वायरल फीवर की हो रही है। जांच के लिए आ रहे हर तीसरे मरीज में डेंगू व मलेरिया के लक्षण मिल रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू मलेरिया की जांच की जा रही है। जिन मरीजों में बुखार के साथ साथ , शरीर में दर्द, थकान व सर्दी लगने जैसे लक्षण हैं उनके टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं।




वर्जन :

उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि डेंगू का खतरा लगातार बरकरार है। अब बुधवार को डेंगू के नए 10 केस मिले हैं। यहां एंटी लार्वा एक्टिविटी चल रही है। लोगों को डेंगू के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed