फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   1.60 lakh cusec water released from Hathini Kund barrage

हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा 1.60 लाख क्यूसेक पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
1.60 lakh cusec water released from Hathini Kund barrage
बापौली। पहाड़ों में हो रही भारी बारिश से नदियों में पानी का जलस्तर बढ़ने लगा है। ऐसे में हथिनी कुंड बैराज पर करीब 1 लाख 60 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है। ये पानी 72 घंटे के भीतर दिल्ली पहुंच जाएगा। हालांकि अधिकारियों का मानना है कि इस पानी से किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। मानसून के इस सीजन में पहली बार यमुनानगर स्थित हथिनी कुंड बैराज पर पानी एक लाख क्यूसेक के पार हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार को हथिनी कुंड बैराज से 1 लाख 60 हजार क्यूसेक के करीब पानी छोड़ा गया है। इसके 24 घंटों में पानीपत जिला में प्रवेश करने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि हथिनी कुंड बैराज पर पानी को रोका नहीं जाता। यहां से पानी को सिर्फ डायवर्ट करने का काम किया जाता है। अगर पहाड़ों मेें बारिश ऐसे ही होती रही तो पानी खतरे के निशान को छू सकता है।
विज्ञापन

जिससे हरियाणा के यमुना के साथ लगते जिलों यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत के कुछ हिस्सों में भी बाढ़ का खतरा मंडरा सकता है। वहीं क्षेत्र के यमुना के साथ लगते गांवों में ग्रामीणों ने अपने स्तर पर यमुना के जलस्तर पर नजर रखनी शुरू कर दी है। वहीं गांव नगला पार के किसान राममेहर कौशिक की मानें तो यमुना नदी में 3 लाख क्यूसेक पानी से भी कोई खतरा नहीं है। सिर्फ यमुना में की गई खेती को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि इससे क्षेत्र का वाटर लेवल बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed