फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Councillor spoke to hear Contractors

विकास कार्यों में समझौता और भेदभाव नहीं होगा

Tue, 15 Oct 2013 12:28 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 15 Oct 2013 12:28 AM IST
विज्ञापन
Councillor spoke to hear Contractors
पानीपत में किसी भी सूरत में विकास कार्यों में समझौता और भेदभाव नहीं होगा। मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन


यह बात डीसी समीरपाल सरो ने सोमवार को वार्ड चार और वार्ड-21 के पार्षदों की बैठक में उनकी शिकायतों का समाधान करते हुए कही। वहीं डीसी ने जन स्वास्थ्य विभाग के दो कार्यकारी अभियंताओं के बैठक में न पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

्रलघु सचिवालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि शहर का विकास करना उनकी प्राथमिकता है और कोई भी ठेकेदार सही ढंग से काम नहीं करेगा और विकास कार्यों में ढिलाई बरतेगा तो उसका लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ उसके खिलाफ जांच होगी।
विज्ञापन


वार्ड चार की पार्षद सीमा पाहवा ने बिजली और पानी से संबंधित समस्याएं रखीं। इसके साथ-साथ उन्होंने गुरुद्वारा बंदा बहादुर में पानी की समस्या, तहसील कैंप और दयाल पार्क में सड़कों से संबंधित समस्याओं को रखा। उन्हाेंने कहा कि ठेकेदार उनकी बातों को अनसुनी कर देते हैं और उनकी बात नहीं सुनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने नगर निगम के ईओ और एमई को कहा कि तैयार की गई सड़काें के सैंपल लेने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ वीडियोग्राफी कराई जाए। गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होगा। डीसी ने पार्षद की मांग पर उनके वार्ड में पीने के पानी के लिए जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक ट्यूबवेल दीवाली से पहले चालू कराने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ उन्होंने रमेश नगर में पानी की निकासी के लिए भी संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

वार्ड-21 के पार्षद ब्रज भूषण ने मुख्य मांगों में से कुछ सड़कों को रोलर से ठीक करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि कार्तिक के महीने में प्रभात फेरी निकाली जाती है। पार्षद ने लेबर कॉलोनी, राम मंदिर की ड्रेन को ढकने की भी मांग रखी। इस पर डीसी ने मौके पर ही निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

डीसी ने पार्षद की खंभे मांग पर आर्य नगर और बसंत नगर में बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता कशिक मान को 10 खंभे लगाने के निर्देश दिए। इसी तरह आदर्श कालोनी, जाटल रोड, गुरुनानक पुरा में पीने के पानी और पानी की निकासी की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए।


इस मौके पर एडीसी आरएस वर्मा, नगर निगम के ईओ केके जैन, बिजली निगम के एक्सईएन कशिक मान, जिला शिक्षा अधिकारी शीला बल्हारा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज बाला गुर, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ राजेश कौशिक और हरविंद्र और नगर निगम के पार्षद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed