फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Youth set fire to a car parked outside the house

युवकों ने घर के बाहर खड़ी कार को लगाई आग

Wed, 18 Dec 2019 11:27 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth set fire to a car parked outside the house
पंचकूला। सेक्टर-11 में कुछ युवकों ने मामूली कहासुनी के बाद बुधवार सुबह एक मकान के बाहर खड़ी एक आई-20 कार को आग लगा दी। साथ ही पास में खड़ी एक अन्य कार को तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। कार मालिक से वारदात की शिकायत मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले के शिकायतकर्ता सेक्टर-11 निवासी अशुतोष ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके छोटे भाई की पंचकूला निवासी कुछ युवकों से किसी मामूली बात पर बहस हो गई थी। इसके बाद बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अशुतोष को फोन आया तो उन्होंने कॉलर से दिन में बात करने की बात कही। सुबह करीब सवा 7 बजे सफारी कार में सवार चार युवक उनके घर के बाहर पहुंचे। उन्होंने पहले वहां खड़ी आई-20 कार का शीशा तोड़ा और फिर अंदर तेल गिराकर गाड़ी को फूंक डाला। साथ ही पास में खड़ी एक स्कोडा कार का अगला शीशा भी तोड़ डाला। वारदात कर सभी आरोपी मौके से फरार रहो गए। इसके बाद कार से आग की लपटें उठती देख अशुतोष व उनके पारिवारिक सदस्य घर से बाहर निकले। उन्होंने कड़ी मशक्कत कर जलती कार पर पानी डालकर आग बुझाई। सूचना पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल तक वारदात का एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed