फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Youth in car assaulted in Morni Bazaar; case registered against three youths.

Panchkula News: मोरनी बाजार में कार सवार युवक से मारपीट, तीन युवकों पर मामला दर्ज

Wed, 22 Jul 2026 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Youth in car assaulted in Morni Bazaar; case registered against three youths.
कहासुनी के बाद हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। मोरनी बाजार में मामूली कहासुनी के बाद तीन युवकों द्वारा एक कार चालक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुररानी निवासी कपिल चोपड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 जुलाई की शाम वह अपने तीन दोस्तों के साथ मोरनी मार्केट स्थित शर्मा क्लीनिक गए थे। क्लीनिक बंद मिलने पर वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी मोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बैंक के सामने सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप के पास मौजूद तीन युवकों में से एक ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

कपिल चोपड़ा के अनुसार विरोध करने पर तीनों युवक उनकी गाड़ी के पास पहुंचे और उनका गला पकड़ लिया। आरोप है कि युवकों ने उनके मुंह और आंख पर मुक्कों से हमला किया तथा जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर-शराबा सुनकर मौके पर मौजूद लोगों और पीड़ित के साथ आए दोस्तों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद कपिल चोपड़ा ने मोरनी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई और उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचे।
पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed