फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   young man fell down from fourth floor in drunk condition, coronavirus, lockdown

मनीमाजराः लॉकडाउन के दौरान रात को शराब के नशे में चौथी मंजिल से गिरा नौजवान, हालत गंभीर

Thu, 23 Apr 2020 03:19 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 23 Apr 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
young man fell down from fourth floor in drunk condition, coronavirus, lockdown
चौथी मंजिल से गिरा युवक - फोटो : अमर उजाला
मॉडर्न कांप्लेक्स में बुधवार रात शराब के नशे में एक युवक चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। जमीन पर गिरने से पहले युवक बिजली के तारों पर गिरा, जिससे पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल युवक को सेक्टर-16 स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को मौके से तीन शराब की बोतलें, पांच ग्लास और चिकन बरामद हुआ। पुलिस को शक है कि युवक अपने भाई व दोस्तों के साथ छत पर शराब पी रहा था।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, रात करीब सवा दस बजे सूचना मिली कि मॉडर्न कांप्लेक्स के मकान 5269/3 की छत से कोई युवक गिर गया है। सूचना पाते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी जसविंदर कौर मौके पर पहुंची और घायल युवक को पीसीआर से जीएमएसएच सेक्टर-16 पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की पहचान 24 वर्षीय संजय के रूप में हुई है। संजय कुछ दिन पहले नाइजीरिया से लौटा है। संजय और उसका भाई जयवीर बुआ वीणा कुमारी के साथ रहते हैं। संजय की तीन साल पहले शादी हुई थी। डेढ़ साल पहले ही उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी, जिसके बाद से संजय मानसिक रूप से परेशान था।


पुलिस के मुताबिक, रात दोनों भाई छत पर बैठ कर कुछ दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे तभी अचानक संजय बिजली के तारों पर गिरा और करंट से झुलसने के बाद जमीन नीचे गिर पड़ा। इस दौरान उसके शरीर का कुछ हिस्सा जल गया। हालांकि पुलिस को मौके पर संजय का भाई नहीं मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed