फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Youth arrested with 352 grams of heroin

Panchkula News: 352 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Sun, 07 Jun 2026 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 352 grams of heroin
एंटी नारकोटिक सेल की कार्रवाई, सेक्टर-15 किसान मंडी के पास दबोचा गया आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एंटी नारकोटिक सेल ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सेक्टर-15 स्थित किसान मंडी के पास एक युवक को 352 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि अमृतसर निवासी साहिल पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में हेरोइन की सप्लाई करता है। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने शुक्रवार को सेक्टर-15 किसान मंडी के आसपास सिविल कपड़ों में घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

दोपहर करीब 2:10 बजे एक संदिग्ध युवक किसान मंडी की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे काबू कर तलाशी ली। इस दौरान उसकी लोअर की जेब से हेरोइन बरामद हुई। वजन करने पर बरामद हेरोइन 352 ग्राम पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर ही नशीले पदार्थ को सील कर कब्जे में ले लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर उसके सप्लायर, ग्राहकों और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed