{"_id":"607afe908ebc3e8d3a3679bf","slug":"youngsters-who-become-entrepreneurs-after-iti-will-get-respect-panchkula-news-pkl410660393","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई के बाद उद्यमी बनने वाले युवाओं को मिलेगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई के बाद उद्यमी बनने वाले युवाओं को मिलेगा सम्मान
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार युवाओं में उद्यमशीलता को बढ़ावा देगी। सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) से कोर्स पास कर उद्यमी बनने वाले उम्मीदवारों को सम्मानित किया जाएगा। योजना का मकसद आईटीआई से पास युवाओं को नौकरी तलाशने की बजाय खुद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि इसके लिए नई योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के तहत जिला स्तर पर तीन श्रेष्ठ उद्यमियों को ‘उद्यमी अवार्ड’ 10000 रुपये, 7500 रुपये और 5000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदान करेंगे।
जिला स्तर के इन सभी 66 ‘उद्यमी अवार्ड’ विजेताओं में से तीन उद्यमियों को हर साल 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले उम्मीदवारों को क्रमश: 50,000 रुपये, 40000 रुपये और 30000 रुपये का राज्य स्तरीय नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री ने बताया कि योजना के तहत अवार्ड के लिए केवल उन्हीं उद्यमियों पर विचार किया जाएगा, जिन्होंने उसी ट्रेड या सेक्टर में अपना कारोबार अथवा उद्यम शुरू किया हो, जिसमें आईटीआई पास की है। उम्मीदवारों का आईटीआई पास करने के एक से 4 वर्ष के बीच अपना कारोबार हरियाणा या फिर चंडीगढ़ में शुरू करना जरूरी है। उसने जो कारोबार शुरू किया है, वह उसका पैतृक कारोबार नहीं होना चाहिए।
मासिक आय 20 हजार रुपये से अधिक होनी चाहिए
कारोबार से एक वर्ष से अधिक अवधि के लिए मासिक आय निरंतर 20,000 रुपये से ज्यादा होनी चाहिए। यदि उम्मीदवार ने कारोबार किसी के साथ भागीदारी में शुरू किया है तो उसमें उसकी अग्रणी भूमिका होना जरूरी है। साथ ही इस पहल के तहत उसे पहले सम्मान न मिला हो।
पुरस्कार के लिए अक्तूबर माह में जारी होगा विज्ञापन
शर्मा ने बताया कि इस पुरस्कार के लिए आवेदन मांगने को विभाग हर साल अक्तूबर माह में विज्ञापन जारी करेगा। उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला शिक्षुता एवं आत्मनिर्भर कमेटी जिला स्तरीय पुरस्कारों के लिए प्रत्येक वर्ष 31 दिसंबर से पहले आवेदनों में से विजेता तीन उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देगी।