फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Young man shown knife and robbed of mobile and cash in broad daylight in Indira Colony

Panchkula News: इंदिरा काॅलोनी में दिनदहाड़े युवक को चाकू दिखा मोबाइल और कैश लूटा 800 रुपये दिहाड़ी देने का झांसा देकर मजदूर को ले गए लेबर चौक से

Thu, 10 Oct 2024 03:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Young man shown knife and robbed of mobile and cash in broad daylight in Indira Colony
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। इंदिरा काॅलोनी में दिनदहाड़े युवक को चाकू दिखाकर मोबाइल फोन, कैश और सोने का लोकेट लूटने का मामला सामने आया है। सेक्टर-14 थाना पुलिस पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ मौलीजागरां निवासी धर्मेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि घटना 8 अक्टूबर 2024 को सुबह करीब 8 बजे की है, जब धर्मेंद्र काम की तलाश में लेबर चौक पर गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह लेबर चौक पर खड़ा था तब एक युवक उसके पास आया और उसे 800 रुपये दिहाड़ी पर काम का झांसा देकर इंदिरा कॉलोनी की ओर ले गया। रास्ते में उसके पीछे दो और युवक चल रहे थे। तीनों युवकों ने धर्मेंद्र को मंदिर के पीछे वाली गली में ले जाकर घेर लिया। लुटेरों में से एक ने धर्मेंद्र की छाती पर चाकू तान दिया और धमकाते हुए कहा कि जो कुछ भी उसके पास है, वह तुरंत निकाल दे। इसके बाद एक लुटेरे ने उसकी जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया। साथ ही उसकी जेब से 750 रुपये भी छीन लिए। इसके अलावा तीसरे आरोपी ने धर्मेंद्र के गले से सोने का लॉकेट भी छीन लिया। शिकायतकर्ता के विरोध करने पर उसे थप्पड़ मारे गए और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी उसे धक्का देकर भाग गए। घटना के बाद धर्मेंद्र रोता हुए लेबर चौक पर वापस आया, जहां उसके पिता भी पहुंचे। उन्होंने मिलकर लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। शिकायतकर्ता ने पुलिस से तीनों लुटेरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उसने कहा कि वह आरोपियों को पहचान सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed