{"_id":"6a1dece064860d76d20a7641","slug":"young-man-dies-after-bike-skids-in-mdc-panchkula-news-c-87-1-pan1011-137091-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एमडीसी में बाइक फिसलने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एमडीसी में बाइक फिसलने से युवक की मौत
विज्ञापन
पंचकमल कार्यालय के पास हादसा, गंभीर घायल को पीजीआई ले जाते समय तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एमडीसी क्षेत्र में रविवार देर रात बाइक फिसलने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान साकेतड़ी निवासी जसविंदर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब एक बजे जसविंदर बाइक पर अपने घर जा रहे थे। जब वह एमडीसी स्थित पंचकमल कार्यालय के समीप पहुंचे तो अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में जसविंदर को गंभीर चोटें आईं। घटना के समय नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें ऑटो की मदद से सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही जसविंदर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर एमडीसी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।