फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Young man commits suicide an hour after Haldi ceremony in panchkula

गम में बदली शादी की खुशियां: हल्दी की रस्म के एक घंटे बाद युवक ने दी जान, परिजनों ने एक महिला पर लगाया आरोप

Thu, 23 Jul 2026 01:51 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 01:51 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला युवक बीएससी का छात्र था। उसकी शादी 25 जुलाई को निर्धारित थी। बुधवार को घर में हल्दी की रस्म आयोजित की गई थी, जिसमें परिजन और रिश्तेदार शामिल हुए थे। इसके बाद युवक ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Young man commits suicide an hour after Haldi ceremony in panchkula
युवक की आत्महत्या के बाद बेहाल परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

शादी की तैयारियों और खुशियों के बीच एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शादी से तीन दिन पहले 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला युवक बीएससी का छात्र था। उसकी शादी 25 जुलाई को निर्धारित थी। बुधवार को घर में हल्दी की रस्म आयोजित की गई थी, जिसमें परिजन और रिश्तेदार शामिल हुए थे। रस्म पूरी होने के बाद युवक अपने कमरे में चला गया। कुछ समय बाद परिजन उसे बुलाने पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में मिला। उसे तुरंत सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
मृतक के परिवार का कहना है कि युवक अपनी मां और विवाहित बहन का इकलौता सहारा था। पिता का पहले ही निधन हो चुका था। परिजनों के अनुसार विवाह उसकी सहमति से तय हुआ था और तैयारियां अंतिम चरण में थीं। मृतक की बहन ने पुलिस को दी शिकायत में गांव की एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

शिकायत के अनुसार महिला शादी तय होने के बाद भी युवक के संपर्क में थी और उसे लगातार फोन तथा संदेश भेज रही थी। परिजनों का आरोप है कि घटना वाले दिन भी युवक के पास फोन कॉल आए थे। परिवार का कहना है कि युवक सुबह से मोबाइल पर लगातार किसी से बातचीत कर रहा था। उन्होंने पुलिस से मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच, व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कराने की मांग की है।


सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed