फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   You can get a good job studying Sanskrit from PU

पीयू में संस्कृत की पढ़ाई कर पा सकते हैं अच्छी नौकरी

Sat, 08 Feb 2020 01:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
You can get a good job studying Sanskrit from PU
चंडीगढ़। एक समय संस्कृत के ज्ञान के जरिए दुनिया भर में प्रकाश फैलाया जाता था लेकिन बीच में संस्कृत को हल्की सी नजर लग गई। अब फिर से संस्कृत का भविष्य उज्ज्वल दिखने लगा है। संस्कृत से मास्टर डिग्री करने के बाद अगर आप संस्कृत से पीएचडी हैं तो आप अच्छी नौकरी पा सकते हैं। साथ ही सरकारी व प्राइवेट सेक्टर में ट्रांसलेटर की नौकरी भी मिल सकती है।
विज्ञापन

पंजाब विश्वविद्यालय के संबद्ध कॉलेजों में संस्कृत की पढ़ाई में युवाओं ने रुचि नहीं दिखाई लेकिन पीयू संस्कृत विभाग में इन युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। पहले यहां एडमिशन कम होते थे लेकिन अब हर साल यह आंकड़ा बढ़ रहा है। यहां एमए संस्कृत में 60 सीटें हैं। हर साल 30 से 35 विद्यार्थी यहां एडमिशन लेने आते हैं। सीटें पूरी भर जाएं और विद्यार्थियों को इस कोर्स के महत्व के बारे में पता चले, इसके लिए विभाग समय-समय पर कार्यशाला आदि करता है। इस बार विभाग ने पूरी तैयारी की है कि सीटें पूरी भरें, इसके लिए युवाओं को संस्कृत से एमए करने के बाद रोजगार की स्थिति के बारे में बताया जा रहा है। यदि एमए संस्कृत से कर ली तो ट्रांसलेटर की नौकरी के लिए वह किसी भी क्षेत्र में अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही संस्कृत भाषा मजबूत है, व्याकरण का भी यही हाल है। ऐसे में हिंदी भाषा भी इससे मजबूत होती है। इस बार मई में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

विभाग में अनुभवी शिक्षक हैं जो हर क्षेत्र में अपनी पकड़ रखते हैं। यहां के शिक्षक विद्यार्थियों को संस्कृत के अलावा अन्य विषयों के बारे में ज्ञान बांटकर उन्हें परिपक्व करते हैं। संस्कृत से पढ़ाई करने वाले युवा प्रशासनिक सेवाओं से लेकर कई क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहे हैं। संस्कृत में यहां पीएचडी भी कराई जाती है। पीएचडी करने के बाद इंटर व डिग्री कॉलेजों में शिक्षक की नौकरी मिलती है। प्रारंभिक वेतन भी 60 से 80 हजार के मध्य होता है। जैसे-जैसे अनुभव बढ़ता है तो वेतन भी बढ़ता जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र कुमार अलंकार कहते हैं कि एमए संस्कृत में अब दाखिले अधिक हो रहे हैं। विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संस्कृत की पढ़ाई करके कई क्षेत्रों में रोजगार पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed