फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Yorker Will 2 Win chased down the target of 191 runs set by Elite Titans in the tournament.

Panchkula News: यॉर्कर विल 2 विन टूर्नामेंट में एलाइट टाइटंस के 191 रन का लक्ष्य किया हासिल

Fri, 10 Jul 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Yorker Will 2 Win chased down the target of 191 runs set by Elite Titans in the tournament.
192 रन का लक्ष्य भेद अथवोरा टाइटंस की शानदार जीत
विज्ञापन

शुभम चौधरी की 96 रन की तूफानी पारी, एलाइट टाइटंस को छह विकेट से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। यॉर्कर विल 2 विन क्रिकेट टूर्नामेंट में अथवोरा टाइटंस ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एलाइट टाइटंस को छह विकेट से हरा दिया। 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभम चौधरी ने 96 रन की विस्फोटक पारी खेली और टीम को यादगार जीत दिलाई। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एलाइट टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 191 रन बनाए। टीम की ओर से अमन चौधरी ने 78 रन की शानदार पारी खेली, जबकि राहुल ने 30 रन का योगदान दिया। अथवोरा टाइटंस की ओर से सज्जन हुड्डा और हितेश गिल ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अथवोरा टाइटंस ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 194 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। शुभम चौधरी ने 96 रन की शानदार पारी खेलकर जीत की नींव रखी, जबकि सलीम ने 40 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलाइट टाइटंस की ओर से मिंटू कुमार ने तीन विकेट लिए, जबकि कैलाश ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। इसके बावजूद अथवोरा टाइटंस ने लक्ष्य हासिल कर छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed