फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Yonex Sunrise Ashwani Gupta Memorial Badminton Tournament from Jan 2

योनेक्स सनराइज अश्वनी गुप्ता मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2 जनवरी से

Wed, 29 Dec 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Yonex Sunrise Ashwani Gupta Memorial Badminton Tournament from Jan 2
पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 2 जनवरी को सेक्टर 3 के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के मल्टी पर्पज हॉल में योनेक्स सनराइज प्रथम अश्विनी गुप्ता मैमोरियल सब जूनियर (अंडर-15 व अंडर-17) बैडमिंटन रैकिंग टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष व स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी के चेयरमैन ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रेस क्लब सेक्टर-27 चंडीगढ़ में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी रजि. पंचकूला द्वारा योनेक्स सनराइज प्रथम अश्विनी गुप्ता मेमोरियल सब जूनियर बैडमिंटन रैकिंग टूर्नामेंट का 2 से 9 जनवरी 2022 तक ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-3 के मल्टी पर्पज हॉल और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-38 चंडीगढ़ में आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

रैंकिंग प्रतियोगिता बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी पंचकूला द्वारा पहली बार करवाई जा रही है। इस टूर्नामेंट के लिए देशभर से करीब 2450 एंट्री प्राप्त हुई है। 2 जनवरी से 9 जनवरी 2022 तक चलने वाली इस टूर्नामेंट में देशभर से अंडर-15 व अंडर-17 के करीब 1500 लड़के और लड़कियां भाग लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान करीब 2400 बैडमिंटन मैचों का आयोजन होगा। ये सभी मैच पंचकूला सेक्टर-3 और चंडीगढ़ सेक्टर-38 के बैडमिंटन कोर्ट में खेले जाएंगे। देशभर से आए हुए सभी खिलाड़ियों और ऑफिसियल के लिए फ्री खाने व ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। प्रतियोगिता में सभी मैचों को सुचारू रूप से करवाने के लिए 55 कर्मचारियों की टीमें नियुक्त की गई हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से विजेता खिलाड़ियों में से भारतीय टीम के लिए बैडमिंटन खिलाड़ियों का चयन होगा।
विज्ञापन

राज्यपाल करेंगे खिलाड़ियों को सम्मानित
टूर्नामेंट को सुचारू रूप से चलाने के लिए केरल के मशहूर कोच व खिलाड़ी मैलबिन को चीफ रेफरी के रूप में और एस मुरलीधरन को टूर्नामेंट के ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया गया है। खेल व युवा मामले मंत्री सरदार संदीप सिंह 6 जनवरी 2022 को मुख्य ड्रॉ के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे और रैकिंग प्रतियोगिता में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह, आईएएस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वहीं, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्रात्रेय 9 जनवरी को विजेता खिलाड़ियों को इनाम देकर सम्मानित करेंगे और हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस मौके पर स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी रजि. पंचकूला के प्रधान डीपी सोनी, संयुक्त सचिव डीपी सिंघल व एनडी शर्मा, वित्त सचिव वीरेंद्र मेहता, मैच ऑर्गेनाइजर सचिव जितेंद्र महाजन, तकनीकी सलाहकार सुरेंद्र महाजन, कर्नल राज परमार व डीके राणा, वित्त सलाहकार प्रमोद बिंदल सहित स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed