फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Yatra: A batch of BJP workers returned to the Andaman and Nicobar Islands

यात्रा : अंडमान निकोबार द्वीप की यात्रा पर गया भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था लौट

Mon, 03 Jan 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Yatra: A batch of BJP workers returned to the Andaman and Nicobar Islands
पंचकूला। अंडमान निकोबार द्वीप की ऐतिहासिक आजादी के अमृत महोत्सव यात्रा पर गया भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था लौट आया है। पंचकूला से इस दल में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता शामिल थीं। यह दल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में 28 दिसंबर से यात्रा पर था। रंजीता मेहता रविवार को वीर सावरकर की चरण धूली पंचकूला लेकर पहुंची, जहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा और महापौर कुलभूषण गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वीर सावरकर की चरण धूली पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

रंजीता मेहता ने बताया कि सवा सौ कार्यकर्ताओं का जत्था अंडमान निकोबार द्वीप की ऐतिहासिक आजादी का अमृत महोत्सव यात्रा पर गया था। यह जत्था अनेक भाव विभोर करने वाली स्मृतियों के साथ हरियाणा लौटा है। उन्होंने बताया कि मां भारती के सपूत महान क्रांतिकारी वीर दामोदर सावरकर की अंडमान की सेल्युलर जेल में उनकी उस कोठरी में शीश नवाया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर महामंत्री वरिंदर राणा, कार्यालय प्रमुख कमल अवस्थी, पार्षद हरिंद्र मालिक, सुरेश वर्मा, जय कौशिक, कोषाध्यक्ष सुरिंदर मनचंदा, महिला मोर्चा अध्यक्ष वैशाली कंसल, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा योगेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष युवराज कौशिक, राकेश अग्रवाल, संदीप यादव भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed