फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   XEN orders on phone, employees do not listen

जनसमस्या को लेकर निगम अधिकारी गंभीर नहीं

Sun, 07 Feb 2021 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
XEN orders on phone, employees do not listen
पंचकूला। नगर निगम के अधिकारी जनता की समस्याओं और उनकी शिकायत को लेकर कितना गंभीर हैं इसका अंदाजा औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 हरमिलाप नगर पार्क के साथ सड़क पर दो दिन से जमा पानी से लगा सकते हैं। यह समस्या पहली बार की नहीं है, जब भी बरसात होती है तो यहां कई दिनों तक पानी भरा रहता है। इस कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और कारखानों में काम करने वाले कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

रोड गलियों की सफाई और बरसाती पानी की निकासी का उचित प्रबंध करने के लिए लोगों ने नगर निगम के एक्सईएन अंकित लोहान से एक साल में छह बार शिकायत की, लेकिन समस्या का आज तक समाधान नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि यह टकराने का तरीका है, जब भी एक्सईएन अंकित लोहान से शिकायत की जाती है हर बार फोन पर किसी कर्मचारी को समस्या का समाधान तत्काल करने का आदेश देते हैं, लेकिन समस्या का समाधान होना तो दूर एक भी कर्मचारी देखने तक नहीं आता। इसी मामले में शुक्रवार को गांव सुखदर्शनपुर में एक्सईएन अंकित लोहान से जब बात की गई तो उन्होंने फिर किसी कर्मचारी को फोन कर समस्या के समाधान का आदेश दिया, लेकिन आदेश हवा-हवाई साबित हुए।
विज्ञापन

हरमिलाप नगर पार्क के पास की वर्तमान स्थिति यह है कि यहां से लोग निकलने से गुरेज करने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वैसे तो नगर निगम मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने का दावा करता है, लेकिन शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है। वहीं, हरमिलाप नगर गेट के सामने स्थित पार्क की स्थित भी दयनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed