फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   World Car Free Day: Go to office tomorrow by foot, bicycle or public transport

वर्ल्ड कार फ्री डे: कल पैदल, साइकिल या सार्वजनिक परिवहन से जाएं कार्यालय

Tue, 21 Sep 2021 01:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
World Car Free Day: Go to office tomorrow by foot, bicycle or public transport
पंचकूला। 22 सितंबर को ‘वर्ल्ड कार फ्री डे’ पर लोगों को पर्यावरण बचाने और प्रदूषण रोकने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दिशा में पुलिस द्वारा जिले में 21 व 22 सितंबर को विशेष अभियान चलाकर लोगों से कार पूलिंग की अपील की जाएगी, ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के साथ-साथ प्रदूषण को भी रोका जा सके। यह फैसला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने लिया है। वह सोमवार को जिला लघु सचिवालय के सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर एसडीएम कालका राकेश संधु और जिला परिवहन अधिकारी-कम-आरटीओ अमरेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विनय प्रताप सिंह ने कहा कि दो दिन चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत यदि कोई भी व्यक्ति अकेला कार चलाते पाया जाता है तो पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्ति से कार पुलिंग की अपील की जाएगी, ताकि वाहनों का उपयोग कम हो और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि जिला स्तर के सभी कार्यालय अध्यक्षों के माध्यम से सभी कर्मचारियों को आग्रह किया गया है कि वे 22 सितंबर को ‘वर्ल्ड कार फ्री डे’ के दिन पैदल, साइकिल, सार्वजनिक परिवहन अथवा कार पूलिंग द्वारा ही कार्यालय आएं, ताकि आमजन को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित किया जा सके।
विज्ञापन

फुटपाथ पर अतिक्रमण का उठा मुद्दा
जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में फुटपाथ पर अतिक्रमण का मुद्दा भी उठा। इस मुद्दे को अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिस पर कड़ा संज्ञान लेकर उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने रोड सेफ्टी वालंटियर्स द्वारा ट्रैफिक पुलिस व नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर विशेष रोड सेफ्टी ऑडिट करने और शहर में पैदल यात्री पथ व साइकिल पथ में किसी भी तरीके का अतिक्रमण व अवरोध को हटाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड सेफ्टी वालंटियर्स को नवीनतम यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जल्द रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें ट्रैफिक पुलिस के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जायेगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत ऐसे रोड सेफ्टी वालंटियर्स ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से स्कूल व कॉलेजों में कैंप आयोजित कर विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करेंगे।
रोड सेफ्टी वालंटियर्स दें अपना सहयोग
सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत पुलिस, हरियाणा रोडवेज, शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ रोड सेफ्टी वालंटियर्स भी स्कूलों में स्कूली वाहनों के निरीक्षण में अपना सहयोग दें। विनय प्रताप सिंह ने हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि वे स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ड्राइवर व कंडक्टर के लिए स्वास्थ्य कैंप का आयोजन करें। कैंप के दौरान बस चालकों की दृष्टि की जांच करने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वे वाहन चलाने के लिए पूर्ण रूप से सक्षम हैं।

पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करे पुलिस
पुलिस को इस दिशा में नजदीकी पार्किंग में गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों में सामंजस्य स्थापित कर सड़क सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है। बैठक में दिए निर्देश व रोड सेफ्टी वालंटियर्स के सुझावों पर तत्परता से काम कर समिति की अगली बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में पुलिस, नगर निगम, लोक निर्माण, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, रोडवेज, शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ रोड सेफ्टी वालंटियर्स उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed