फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Workers will get free insurance of 2 lakhs on making e-shram card

ई-श्रम कार्ड बनवाने पर कामगारों को मिलेगा 2 लाख का मुफ्त बीमा

Mon, 27 Dec 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Workers will get free insurance of 2 lakhs on making e-shram card
पंचकूला। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि ई-श्रम कार्ड बनवाने पर असंगठित कामगारों को 2 लाख रुपये का मुफ्त बीमा व भविष्य में अन्य श्रमिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसलिए 16 से 59 आयुवर्ग के कामगार, ई-श्रम पोर्टल www.esharm.gov.in. के माध्यम से या कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर पंजीकरण करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत व्यक्ति का ई-श्रम कार्ड पूरे भारत में स्वीकार्य होगा। इसके साथ-साथ पोर्टल पर पंजीकृत व्यक्ति पी.एम.एस.बी.वाई. के तहत दुर्घटना बीमा कवरेज का पात्र होगा। विभिन्न प्रकार की सामाजिक सुरक्षा लाभों का वितरण ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। आपदा या महामारी जैसी कठिन परिस्थितियों में केंद्र व राज्य सरकारों से मदद प्राप्त करने में भी पंजीकृत व्यक्ति को आसानी होगी। इसके साथ-साथ दुर्घटना से हुई मृत्यु अथवा स्थायी रूप से विकलांग होने पर 2 लाख रुपये, आंशिक विकलांग होने पर 1 लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा श्रम विभाग की सभी योजनाओं का लाभ जैसे बच्चों को छात्रवृत्ति, मुफ्त साइकिल, मुफ्त सिलाई मशीन, अपने काम के लिए मुफ्त उपकरण आदि प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed