{"_id":"5dd453bf8ebc3e54a438f7e7","slug":"work-to-transplant-200-trees-for-tribune-flyover-begins-panchkula-news-pkl3573874155","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः ट्रिब्यून फ्लाईओवर के लिए 200 पेड़ हो रहे रीप्लांट, जनवरी में शुरू होगा निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः ट्रिब्यून फ्लाईओवर के लिए 200 पेड़ हो रहे रीप्लांट, जनवरी में शुरू होगा निर्माण कार्य
Wed, 20 Nov 2019 01:29 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ का ट्रिब्यून चौक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रिब्यून फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान कटने वाले पेड़ों को री-प्लांट करने का सिलसिला मंगलवार से शुरू हो गया। चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने ट्रिब्यून फ्लाईओवर के रास्ते में आने वाले पेड़ों को री-प्लांट कराने का जिम्मा पर्यावरणविद् राहुल महाजन को सौंपा है। मंगलवार को हवन कराकर उन्होंने विधिवत ढंग से इस प्रक्रिया की शुरुआत की।
पर्यावरणविद् राहुल महाजन ने बताया कि इन पेड़ों को चार चरणों में री-प्लांट किया जाएगा। सेक्टर-29 से इसकी शुरुआत की जाएगी, फिर सेक्टर-31, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और आखिर में हल्लोमाजरा के पेड़ों को री-प्लांट किया जाएगा। सभी पेड़ों को नगर वन में शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रोसेस में 90 से 100 दिन लगेंगे।
राहुल महाजन ने बताया ट्रिब्यून फ्लाईओवर के निर्माण के रास्ते में 472 पेड़ आ रहे हैं, इनमें से करीब 200 पेड़ों को बचा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो पेड़ काफी पुराने हैं, उन्हें री-प्लांट नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
जनवरी से शुरू हो जाएगा ट्रिब्यून फ्लाईओवर का काम
ट्रिब्यून चौक पर 184 करोड़ की लागत से बनने वाले फ्लाईओवर परियोजना का काम जनवरी 2020 से शुरू हो जाएगा। टेंडर इवैल्यूएशन कमेटी ने फाइनेंशियल बिड को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के लिए खोली गई तकनीकी बिड को मंजूरी के बाद पिछले हफ्ते फाइनेंशियल बिड खोली गई।
चंडीगढ़ के इंजीनियरिंग विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और मंत्रालय के अधिकारियों की हाल ही में हुई बैठक में फाइनेंशियल बिड को मंजूरी दे दी गई है। कमेटी की मंजूरी मिलने के बाद माना जा रहा है कि अगले महीने कंपनी को काम अलॉट कर दिया जाएगा और जनवरी से ट्रिब्यून फ्लाईओवर के लिए काम शुरू हो जाएगा।