फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Women demonstrated on increasing the price of gas cylinder

गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 14 Feb 2020 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Women demonstrated on increasing the price of gas cylinder
पंचकूला। गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ोत्तरी से खफा महिलाओं ने वीरवार को सेक्टर-25 और 26 की सड़कों पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने किया। महिलाओं ने प्रदर्शन के बाद उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा को ज्ञापन सौंपकर कीमतों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों के हाथों में सिलिंडर वाले पोस्टर थे, जिसमें पुरानी और मौजूदा गैस की कीमतें भी लिखी हुईं थीं।
विज्ञापन

सुधा भारद्वाज ने कहा कि यह जनता के साथ धोखा है। सरकार को मनमानी नहीं करने दी जाएगी। महिलाओं ने कुछ देर सड़क पर धरना भी दिया। सुधा भारद्वाज ने कहा कि यह बढ़ोतरी जनता से धोखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में गैस सिलिंडर 399 रुपये में मिलता था, जो आज सीधा 875 रुपये का हो गया है। इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुषमा खन्ना, ममता दूबे, कनिका खन्ना शर्मा, संदीप सोही, सोनम, सुमन, पूनम, संगीता, सोनू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed