फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coronavirus, women became an example in the epidemic, masks, face covers, kit and sanitizers

हरियाणाः महामारी में मिसाल बनी महिलाएं, मास्क-फेस कवर, सैनिटाइजर बनाकर कमा रही लाखों

Thu, 23 Apr 2020 02:33 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 23 Apr 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
coronavirus, women became an example in the epidemic, masks, face covers, kit and sanitizers
सांकेतिक तस्वीर
महामारी के इस दौर में म्हारी महिलाएं भी मिसाल कायम कर रहीं हैं। महिलाओं से जुड़े स्वयं सहायता समूहों ने अब तक तक 17 लाख से अधिक मास्क और 12 हज़ार से अधिक पीपीई किट तैयार की है। इसके अलावा सैनिटाइजर और अन्य सामान भी ये महिला संगठन बना रहा है। प्रदेश सरकार भी इन संगठनों को पूरा प्रोत्साहन दे रही है।
विज्ञापन


यह काम कर इन महिलाओं ने लाखों रुपये आय भी कर ली है। लॉकडाउन में हरियाणा में 40,144 महिला स्वयं सहायता समूहों ने न केवल अभी तक राज्य में 17 लाख से अधिक प्रोटेक्टिव फेस कवर और मास्क, 12,849 पीपीई किट्स 100 मिलीलीटर प्रत्येक के 35,000 सेनिटाइजर तैयार कर कोरोना महामारी से निपटने में अपनी भूमिका निभायी है, बल्कि अपने लिए भी आय अर्जित की है।
विज्ञापन


प्रदेश के 34 शहरों के 113 महिला स्वयं सहायता समूहों ने 3,26,013 प्रोटेक्टिव फेस कवर तथा 225 प्रोटेक्टिव किट्स तैयार की। उन्हें बेचकर इन शहरी महिला स्वयं सहायता समूहों ने लगभग 4 लाख 40 हजार रुपए की राशि भी अर्जित की है। ये समूह हरियाणा राज्य शहरी आजीविका मिशन के तहत बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए 40,031 महिला स्वयं सहायता समूहों ने 13,98,605 मास्क, 12,624 पीपीई किट्स तथा 100 मिलीलीटर प्रत्येक के 35,000 सेनिटाइजर तैयार किए हैं। इसके अतिरिक्त इन स्वयं सहायता समूहों ने 82,657 फूड पैक्स भी तैयार किए हैं।


उन्हें बेचकर इन ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों ने लगभग एक करोड़ 25 लाख रुपये की राशि भी अर्जित की है। कोविड-19 के खतरे को ध्यान में रखते हुए सभी स्थानीय निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोटेक्टिव फेस कवर बनाने के लिए प्रोत्साहित करें और कच्चा माल खरीदने तथा तैयार माल बिकवाने में उनकी मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed