{"_id":"65ccc8dad7eae279a40e5624","slug":"woman-murdered-with-sharp-weapon-body-thrown-near-it-park-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-6656-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: धारदार हथियार से महिला की हत्या, आईटी पार्क के पास फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: धारदार हथियार से महिला की हत्या, आईटी पार्क के पास फेंका शव
Wed, 14 Feb 2024 07:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Wed, 14 Feb 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
काफी समय से रह रही थी अलग, चंडीमंदिर पुलिस, क्राइम ब्रांच और सीन ऑफ क्राइम टीमें जुटी जांच मेंसंवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। धारदार हथियार से एक महिला की हत्या कर आईटी पार्क के पास शव फेंक दिया गया। सेक्टर-22 आईटी पार्क के पास बुधवार को महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया है कि उसके चेहरे व सिर पर तेज हर हथियारों से कई बार किए गए हैं। शव मिलने की सूचना मिलते ही चंडीमंदिर थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंचीं। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने सैंपल एकत्रित किए हैं, जिसे लैब में भेजा जाएगा। मृतक महिला की पहचान सुनीता उम्र 35 साल खड़क मंगोली गेट नंबर 3 निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के शव को सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महिला के सिर वर चेहरे पर कई स्थानों पर चोट के निशान हैं। घटनास्थल से शव के पास काफी खून फैला हुआ था। साथ ही पास में महिला के जूते भी मिले हैं। पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि महिला पिछले कुछ दिनों में कहां-कहां रही है, ताकि कुछ जानकारी मिल सके। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह भी खड़क मंगोली में ही रहता है, लेकिन उसकी पत्नी काफी समय से अपने तीन बच्चों के साथ कहीं और रह रही थी। पुलिस मृतका के पति व उसके जानकारों से भी पूछताछ कर रही है। इसके अलावा मृतका के मोबाइल नंबर पर हुई बातचीत को भी खंगाला जा रहा है।