{"_id":"67182d5621d3c0548e037bd4","slug":"woman-going-to-temple-was-given-intoxicant-and-robbed-of-jewelery-and-five-thousand-rupees-pkl-office-news-c-87-1-pan1007-116546-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मंदिर जा रही महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवर और पांच हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मंदिर जा रही महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवर और पांच हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। त्रिलोकपुर चौक पर एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके जेवर और पांच हजार रुपये नकद लूटने का मामला सामने आया है। महिला शारदा माता मंदिर में माथा टेकने जा रही थी। बाडगोदाम निवासी महिला जयश्री पल्ली की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
महिला जयश्री ने बताया कि वह 16 अक्तूबर को मंदिर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। जब बस नहीं आई तो एक अज्ञात व्यक्ति बाइक पर उसके पास आया। उस बाइक पर पहले से ही एक आदमी और एक महिला सवार थे। बाइक चालक ने कहा कि वह सवारियों को त्रिलोकपुर ले जाता है। महिला उसकी बातों में आ गई और उसकी बाइक पर बैठ गईं। रास्ते में अन्य सवारियां उतर गईं। तभी बाइक सवार ने महिला को कुछ सुंघा दिया। इससे महिला बेहोश हो गई।
जब महिला को होश आया, तो वह झाड़ियों में पड़ी थी। उसका कीमती सामान गायब था। लुटेरे ने उनके कानों की सोने की बालियां, नथ, मोबाइल फोन और पर्स से पांच हजार रुपये निकाल लिए। पर्स में उसका आधार कार्ड भी नहीं था। इसके बाद महिला ने रायपुररानी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी जांच जारी है।