फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Woman going to club to pick up friend beaten up by female bouncers, case registered

Panchkula News: अपने दोस्त को लेने क्लब में जा रही महिला को महिला बाउंसरों ने पीटा, मामला दर्ज

Sun, 11 Jun 2023 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Woman going to club to pick up friend beaten up by female bouncers, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी पंचकूला। सेक्टर-9 स्थित क्लब पर्पल फ्राग में एक महिला के साथ दो महिला बाउंसरों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ निवासी नजमा ने शिकायत में बताया कि 28 मई को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए सेक्टर-8 स्थित क्लब में गई थीं। रात करीब तीन बजे महिला की दोस्त सेक्टर-9 पर्पल फ्रॉग क्लब में गई। इसके बाद शिकायतकर्ता अपने दोस्त को लेने के लिए सुबह 4 बजे पपर्ल फ्रॉग में पहुंची।
विज्ञापन


जब वे सीढ़ियां चढ़ने लगीं तो उन्हें महिला बाउंसर काजल ने रोककर कहा कि तुम्हारी एंट्री बंद है। इस पर शिकायतकर्ता ने कहा कि मेरी दोस्त ऊपर क्लब में है। मैं काफी देर से फोन करके संपर्क करने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन वह मेरा फोन नहीं उठा रही है। टाइम ज्यादा होने के कारण उसे घर लेकर जाना है। बाउंसर ने महिला की एक नहीं सुनी और उन्हें धक्के मारकर बाहर भेजने की जबरदस्ती करने लगी।
विज्ञापन


उसके बाद शिकायतकर्ता के साथ मार-पीट भी करने लगी। इतनी देर में दूसरी महिला बाउंसर किरण भी वहीं सीढि़यों पर आ गई और दोनों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद शिकायतकर्ता को साीढि़यों से नीचे धक्का देकर गिरा दिया। इस कारण महिला के सिर, मुंह और शरीर के अन्य जगहों पर चोटें आई हैं। उपचार के लिए महिला को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed