फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   woman found in pawta sahib

सुसाइड नोट छोड़कर गायब महिला पौंटा साहिब से मिली

Tue, 13 Aug 2019 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
woman found in pawta sahib
सेक्टर-7 की पुलिस चौकी के इंचार्ज मोहन धीमान समेत चार लोगों पर तंग करने के आरोप लगाने के बाद पति के मोबाइल पर सुसाइड नोट छोड़कर लापता हुई सेक्टर-12 निवासी कविता सचदेव सोमवार को पौंटा साहिब से मिल गई। कविता सोमवार को अपने सेक्टर-12 स्थित घर पहुंच गई। सेक्टर-14 थाने के एसएचओ, इंस्पेक्टर नवीन से इस संबंध में बात की गई। उन्होंने बताया कि कविता व उनकी दुकान के अन्य स्टाफ पर सेक्टर-7 स्थित एक दुकान के मालिक मुकेश कौशल की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंकने व मारपीट के तहत केस दर्ज किया गया था। एसएचओ ने बताया कि कविता अरेस्ट होने के डर से घबरा गई थी। इसी कारण वह पति के मोबाइल पर सुसाइड नोट और कुछ वीडियो छोड़कर लापता हो गई थी। कविता के पति की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने सेक्टर-7 चौकी के इंचार्ज, सब इंस्पेक्टर मोहन धीमान समेत वंदना, मुकेश और संजना के खिलाफ केस दर्ज किया था। बहरहाल, थाना-14 पुलिस ने फिलहाल कविता सचदेवा के बयान दर्ज नहीं किए हैं। एसएचओ ने बताया कि मंगलवार को बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों सेक्टर-7 की दुकान नंबर-51 को खाली करवाने के समय कविता सचदेवा व उनकी दुकान की दो नाबालिग बच्चियों पर दुकान मालिक मुकेश कौशल की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंकने व उनकी डंडे से पिटाई करने के आरोप हैं। मुकेश की पत्नी की शिकायत पर सेक्टर-7 चौकी में कविता सचदेवा व उनके स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अरेस्ट होने के डर से कविता पति व रिश्तेदारों के व्हाट्स एप पर सुसाइड नोट छोड़कर गायब हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed