फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Woman duped of Rs 7.33 lakh by luring her with work from home offer

Panchkula News: वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर महिला से ठगे 7.33 लाख

Tue, 28 Oct 2025 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Woman duped of Rs 7.33 lakh by luring her with work from home offer
पंचकूला। साइबर ठगों ने वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर सेक्टर-20 निवासी एक महिला से 7.33 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित महिला की शिकायत पर सेक्टर-20 साइबर थाने ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने शिकायत में बताया कि 21 अक्तूबर को इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम की एक विज्ञापन देखकर क्लिक किया। इसके बाद व्हाट्सएप के जरिये उनसे संपर्क किया गया। ठगों ने अपनेआप को किसी रेस्टोरेंट के एचआर असिस्टेंट के रूप में परिचित कराते हुए महिला से पार्ट टाइम जॉब में प्रतिदिन 5 हजार से 8650 रुपये कमाई का लालच दिया।
विज्ञापन

पहले टेलीग्राम एप डाउनलोड करवाया और अकाउंट बनवाकर उसका स्क्रीनशॉट भी मांगा। पहले टेस्ट वर्क के नाम पर गूगल मैप पर रेटिंग और रिव्यू देने का काम दिया गया। शुरुआत में 800 रुपये जमा करवाने पर 1040 रुपये वापस कर भरोसा जीता। इसके बाद लगातार अलग-अलग यूपीआई आईडी और बैंक खातों में पैसे डालने को कहा गया और थोड़े पैसे वापस कर बड़ा मुनाफा देने का झांसा दिया। इसी बहाने कई बार पैसे डलवाकर 7.33 लाख रुपये ठग लिए। 24 अक्तूबर को एटीएम कार्ड की फोटो और अन्य जानकारी मांगे जाने पर महिला को ठगी का शक हुआ। उन्होंने तुरंत साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed