फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Woman dies following sterilization surgery; eight children left motherless

Panchkula News: नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, आठ बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Fri, 23 Oct 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Woman dies following sterilization surgery; eight children left motherless
पंचकूला। जिला नागरिक अस्पताल में नसबंदी ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ने और पीजीआई में उपचार के दौरान 32 वर्षीय महिला कृष्णा की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं होने का आरोप लगाया है। महिला की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके आठ बच्चे हैं, जिनमें सबसे छोटा एक साल और सबसे बड़ा 12 साल का है।
विज्ञापन

मृतका के पति सत्यवान निवासी देवीनगर, पंचकूला ने बताया कि वे परिवार नियोजन के लिए 6 अक्तूबर को सिविल अस्पताल गए थे। चिकित्सकों की सलाह पर कृष्णा की नसबंदी की गई। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, वहां जांच में पेट में इंटरनल ब्लीडिंग और किडनी संबंधी जटिलताओं की जानकारी मिली। करीब तीन सप्ताह तक उपचार चलने के बाद बृहस्पतिवार रात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मामले में अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को शिकायत देने की बात कही है। वे पोस्टमार्टम और आगामी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। इस संबंध में सीएमओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। महिला सिविल अस्पताल में स्टरलाइजेशन के लिए एडमिट हुई थी। ऑपरेशन के बाद उसके पेट में इंफेक्शन फैल गया था। जिस वजह से उसे पीजीआई रेफर किया गया। अभी सूचना मिली है कि महिला की पीजीआई में माैत हो चुकी है। डा. आरएस चाैहान, पीएमओ, स्वास्थ्य विभाग पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed