फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Woman dies after being hit by a speeding bike

Panchkula News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Mon, 23 Mar 2026 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by a speeding bike
पंचकूला। एनएच-7 पर सड़क पार कर रही महिलाओं को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला घायल हो गई। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, गुरमेल कौर (60) निवासी गुरुनानक कॉलोनी, डेराबस्सी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मार्च को वह प्रवीन और दीपो रानी के साथ गांव मदनपुर में आयोजित भंडारे में खाना बनाने गई थीं। रात करीब 8:30 बजे काम खत्म कर तीनों महिलाएं वापस रामगढ़ जाने के लिए एनएच-7 पार कर रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार काले रंग की बाइक ने लापरवाही से चलते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में प्रवीन गंभीर रूप से घायल होकर सडक़ पर गिर गई, जबकि दीपो रानी को भी चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल प्रवीन को तुरंत सेक्टर-26 स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed