फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Woman crossing the road hit by Bolero, dies

Panchkula News: सड़क पार कर रही महिला बोलेरो की चपेट में आई, मौत

Thu, 23 Nov 2023 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Woman crossing the road hit by Bolero, dies
पंचकूला। बुधवार शाम सेक्टर-1 गुरुकुल स्कूल के सामने हाईवे की सड़क क्रॉस करने वाली महिला की बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया। फिलहाल महिला का शव सेक्टर-6 जनरल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा गया है। महिला का नाम अंगूरी देवी है जिसकी उम्र 50 से 55 साल के बीच है। पुलिस उसके घर व परिजनों के बारे में पता करने की कोशिश कर रही है ताकि उन्हें इसके बारे में सूचना दे सके। चशमदीद के मुताबिक बुधवार शाम करीब सात बजे महिला गुरुकुल स्कूल के सामने से हाईवे की सड़क पार करने की कोशिश कर रही थी। उसी दौरान जीरकपुर की ओर से काफी तेज गति से बोलेरो गाड़ी आ रही थी जिसकी चपेट में महिला आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed