{"_id":"66c12bb168208582d5042557","slug":"withdrawal-of-rs-41-thousand-from-account-by-changing-atm-card-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-114915-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 41 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 41 हजार रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 41 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, पिंजौर निवासी मोहित कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वे 13 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे चंडीमंदिर के एटीएम बूथ से रुपये निकलवाने गए थे।
उन्होंने नौ हजार रुपये निकाले। उसी दौरान मशीन में कुछ खराबी होने के कारण रुपये नहीं निकल सके, तभी वहां पर एक अनजान व्यक्ति आया। मदद करने के बहाने शिकायतकर्ता का एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। कुछ समय बाद उनके खाते से 41 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।