फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   With online e-token in Kali Mata temple, 50 devotees will be able to bow their heads in 10 minutes.

ऑनलाइन ई- टोकन से 10 मिनट में 50 भक्त टेक सकेंगे माथा

Thu, 07 Oct 2021 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
With online e-token in Kali Mata temple, 50 devotees will be able to bow their heads in 10 minutes.
कालका। प्राचीन श्री काली माता मंदिर में वीरवार से शुरू होने जा रहे शारदीय नवरात्र की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मंदिर को रंगीन लाइटों से सजाया गया है जोकि सभी के आकर्षण का केंद्र बना है। इस बार भी श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए माता मनसा देवी की वेबसाइट पर ऑनलाइन ई- टोकन प्राप्त कर स्लॉट को बुक करवाना होगा। 10 मिनट में 50 भक्त मां के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन की ओर से दूर दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए ई टोकन की सुविधा के लिए मंदिर गेट के बाहर दो हेल्प डेस्क काउंटर लगाए जाएंगे जहां पर श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करवा ई-टोकन प्राप्त कर सकते हैं। मंदिर सचिव पृथ्वी ने बताया कि नवरात्र के दौरान सुबह 4 बजे से रात्रि दस बजे तक श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खुले रहेंगे, वहीं श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए समय को बढ़ाया जा सकता है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को मास्क लगाना अनिवार्य है। श्रद्धालु सामाजिक दूरी का ध्यान रख सकेे, इसके लिए उचित दूरी पर मैट भी बिछाए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, मंदिर में रोजाना सुबह के समय हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए सुबह के समय चाय व ब्रेड व साढे़ ग्यारह बजे से भंडारा शुरू करवा दिया जाएगा। बुधवार को नगर परिषद की ओर से अनाउसमेंट के जरिए सभी दुकानदारों से अपील भी कि गई है कि वह नवरात्र के मद्देनजर अपना सामान दुकानों के बाहर न रखें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्त ऑटो सुविधा रहेगी जारी
मंदिर सचिव पृथ्वी ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए सब्जी मंडी में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। हर बार की तरह श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड द्वारा मुफ्त ऑटो सुविधा जारी रहेगी। इस बार दो शिफ्टों में ऑटो श्रद्धालुओं को मंदिर छोड़ने व लेकर जाने का काम करेंगे। पहली शिफ्ट में सुबह 6 बजे से दोपहर दो बजे तक तीन ऑटो बस स्टैंड कालका व 3 आटो मंडी जहां पार्किंग स्थल बनाया गया है वहां पर अपनी सेवाएं देंगे। वहीं, दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से रात्रि दस बजे तक होगी। काली माता मंदिर से पहले कुछ दूरी पर खाली पड़ी जगह को भी इस बार दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
ड्राई फ्रूट का खरीद सकते हैं प्रसाद
मंदिर प्रशासन द्वारा मंदिर के प्रवेश द्वार के समीप व एग्जिट प्वाइंट पर ड्राई फ्रूट प्रसाद के दो काउंटर स्थापित किए जाएंगे। जहां पर श्रद्धालु अपनी इच्छानुसार 100 रुपये में 200 ग्राम व 50 रुपये में 100 ग्राम का पैकेट खरीद सकते हैं। मंदिर में वैक्सीनेशन और कोरोना टेस्ट सुविधा भी श्रद्धालुओं को मुहैया करवाई जाएगी।
कोट्स....
नवरात्र की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिर में दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी। ऑनलाइन टोकन से ही मंदिर के अंदर प्रवेश किया जा सकेगा। -पृथ्वीराज मित्तल सचिव मनसा देवी श्राइन बोर्ड।

कोट्स...
भंडारे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले नवरात्रे पर मां कालका का पाठ करवाया जाएगा। वहीं, अष्टमी पर हवन का आयोजन किया जाएगा।
-संजय बंसल, प्रधान, श्री काली माता मंदिर भंडारा कमेटी चैरिटेबल ट्रस्ट
कोट्स...
दुकानदारों को अनाउंसमेंट के जरिए आग्रह किया गया है कि वह अपना सामान बाहर न रखें, उधर, श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के समीप कूड़ादान रखवाए गए हैं ताकि सफाई व्यवस्था ठीक रहे।
निशा शर्मा, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed