फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Will simplify government's public welfare policies: CM

सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का सरलीकरण करेंगे : सीएम

Fri, 14 Jun 2024 05:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Will simplify government's public welfare policies: CM
कहा- आम आदमी की समस्याओं का निदान करेंगे, इसके लिए समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को एमडीसी सेक्टर-1 स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्हाेंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का सरलीकरण करने का कार्य करेंगे ताकि आम आदमी की सभी प्रकार की समस्याओं का निदान सुनिश्चित हो सके। इसके लिए जिलास्तर पर अधिकारी सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन कर समस्याओं का निदान कर रहे हैं। इन शिविरों में आने वाली समस्याओं की वे स्वयं रिपोर्ट लेकर निगरानी कर रहे हैं। इस प्रकार आम आदमी का जीवन सरल और समस्याओं से मुक्त करना भारतीय जनता पार्टी की सरकार का दायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत को सलाम कर कहा कि वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने मजबूती के साथ कार्य करके देश में तीसरी बार सरकार बनाने का काम किया है। अब वे हर घर जाकर विधानसभा चुनाव में भी मजबूती के साथ हरियाणा में भी तीसरी बार सरकार बनाने का काम करेंगे। बैठक के बाद उन्होंने नाडा साहिब में माथा भी टेका।
सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को ऐसा नेता मिला है, जो लगातार 2002 से शपथ लेता जा रहा है। लोगों की भलाई करने के लिए प्रधान सेवक के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां सीधे रूप से जनता को लाभ पहुंचा रहीं हैं। वे हर योजना पर बेहतर तरीके से भारत का विकास करने के साथ-साथ आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे बड़े मजबूती के साथ लगे हैं, लेकिन विपक्ष की भ्रामक बातों के कारण नीतियों में बदलाव लाना होगा।
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी होते हैं। वे हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए रणभूमि में जाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की सरकार तीसरी बार बनी है, इसके लिए कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लेकर जाएं कि सभी एकजुट होकर प्रदेश में भी तीसरी बार सरकार बनाएंगे। इसके लिए घर-घर जाकर सरकार की नीतियों को पहुंचाएंगे और समाधान शिविरों में भी लोगों की समस्याओं का निराकरण करवाएंगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री वीरेंद्र राणा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed