फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Will continue to work to take forward the thoughts of saints and great men : Manohar

संतों-महापुरुषों के विचारों को आगे बढ़ाने का काम करते रहेंगे : मनोहर

Sat, 31 Jul 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Will continue to work to take forward the thoughts of saints and great men : Manohar
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने सभी संत-महापुरुषों के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्यक्रम बनाया है। अग्रवाल समाज के लोग निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में लगे हुए हैं। महापुरुषों के विचारों एवं संस्कृति को लगातार आगे बढ़ाने का कार्य का कार्य रहे हैं। ऐसे लोगों की प्रेरणा से समाज सदैव अग्रसर होता रहेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शुक्रवार को यहां अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से आयोजित अभिनंदन एवं आभार कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब एवं चंडीगढ के अग्रवाल समाज ने हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट रखे जाने पर आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने चांदी की गदा, शॉल, पगड़ी, स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ आदि भेंट कर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने संतों एवं महापुरुषों के सुविचारों को आगे बढ़ाने और समाज को प्रेरित करने के लिए उनकी जयंती को राज्य स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। महर्षि वाल्मीकी दिवस, गुरु रविदास, भक्त कबीर दास, डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती राज्य स्तर पर मनाई जा रही हैं। इसके साथ ही गुरु नानक देव, गुरु अर्जुन देव व गुरु गोबिंद सिंह की जयंती भी बडे़ ही हर्षोल्लास से मनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के बड़े संस्थानों के नाम भी महापुरुषों के नाम पर रखे हैं। जब तक ऐसे निर्णय लेने का सरकार को अधिकार है तब तक महापुरुषों के नामों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के समाजवाद के एक ईंट-एक रुपया सिद्वांत पर कार्य करते हुए गरीब व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का कार्य करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट पर दुनिया भर से लोगों का आवागमन होगा। कुछ लोगों को महाराजा अग्रसेन के बारे में जानकारी होगी, लेकिन जिन्हें नहीं पता होगा वे लोग भी महाराजा अग्रसेन के बारे में जानेंगे। इस प्रकार महाराजा अग्रसेन का नाम पूरी दुनिया में विख्यात होगा।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, हिसार के विधायक कमल गुप्ता, भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, अंबाला के विधायक असीम गोयल, दिल्ली के रिठाला से विधायक महेंद्र गोयल, अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, अग्रवाल समाज के राज्य प्रधान एवं पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed