{"_id":"6ab4333a3d8174a8e50ce880","slug":"wild-grass-on-mornis-roads-poses-a-problem-vehicle-movement-becomes-difficult-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-141729-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मोरनी की सड़कों पर जंगली घास बनी मुसीबत, वाहन निकलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मोरनी की सड़कों पर जंगली घास बनी मुसीबत, वाहन निकलना मुश्किल
विज्ञापन
सड़क की चौड़ाई घटी, हादसों का खतरा बढ़ा; पलसरा-भूड समेत कई मार्गों पर झाड़ियों का कब्जा
मोरनी-रायपुर रानी, मोरनी-बड़ी शेर, मोरनी-नीमवाला और मोरनी-टिक्कर ताल मार्ग पर समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। मोरनी क्षेत्र की सड़कों के किनारे उगी जंगली घास और झाड़ियों से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। इससे आमने-सामने से आने वाले वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही है और हादसों का खतरा बढ़ गया है। मोरनी-रायपुर रानी मार्ग पर पलसरा गांव से भूड गांव तक समेत कई प्रमुख सड़कों पर घास और झाड़ियां काफी फैल चुकी हैं।
मोरनी क्षेत्र की सड़कों के दोनों ओर जंगली घास काफी बढ़ गई है। इसके कारण कई स्थानों पर वाहन चालकों को सामने से आ रहे वाहन को रास्ता देने के लिए सड़क से नीचे उतरना पड़ रहा है। कुछ जगहों पर बेहद सावधानी से वाहन निकालने की स्थिति बनी हुई है।
मोरनी-रायपुर रानी मार्ग पर पलसरा गांव से भूड गांव तक सड़क के दोनों ओर घास काफी बढ़ चुकी है। इसी तरह मोरनी-बड़ी शेर, मोरनी-नीमवाला और मोरनी-टिक्कर ताल मार्ग पर भी सड़क किनारे झाड़ियां और घास फैली हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार बरसात के मौसम में घास और झाड़ियों की तेजी से बढ़ोतरी के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
सड़क की वास्तविक चौड़ाई हो बहाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के साथ किनारों की सफाई और रखरखाव का प्रावधान भी रहता है। ऐसे में संबंधित विभाग को सड़क किनारे उगी घास और झाड़ियों की कटाई करवाकर सड़क की वास्तविक चौड़ाई बहाल करनी चाहिए। लोगों ने मांग की है कि सभी प्रमुख मार्गों पर अभियान चलाकर घास और झाड़ियों की सफाई करवाई जाए, ताकि वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।