फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Why did you come here? The audience danced after listening to the song

Panchkula News: आप यहां आए किस लिए... गाने को सुनकर झूम उठे दर्शक

Mon, 20 Nov 2023 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Why did you come here? The audience danced after listening to the song
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में सुर संगम संस्था द्वारा किशोर कुमार नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मशहूर अदाकारा रहीं पद्मिनी कोल्हापुरी ने सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर मेयर कुलभूषण गोयल कार्यक्रम में पहुंचे। शबीना बेगम और श्याम सुंदर की जोड़ी ने अपना देेश फिल्म का गाना- कजरा लगा के, गजरा सजा के... गाना गया।
इस गाने को सुनकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। इसके बाद संगीता नागपाल और कुलभूषण भट्ट की जोड़ी ने- आप यहां आए किस लिए... गाना गाकर दर्शकों में उत्साह भर दिया। इसके बाद अन्य गायकों की जोड़ी ने अलग-अलग फिल्मों के गीत सुनाए। ऑडिटोरियम बड़ी संख्या में दर्शकों से भरा हुआ था। कार्यक्रम में दस पुरुष और दस महिला कलाकारों के अलावा 13 वर्ष से कम आयु के बच्चों हिस्सा लिया। सुर संगम संस्था के प्रधान डॉक्टर प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि सुर संगम डॉक्टरों द्वारा बनाई गई एक संस्था है।
विज्ञापन

इसका मकसद कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देना है। संस्था 25 वर्षों से हर साल किसी न किसी सेलिब्रिटी को बुलाकर एक म्यूजिकल इवेंट का आयोजन करती है। ऑडिशन में चुने गायकों को उनकी प्रतिभा को निखारने का एक उपयुक्त मंच उपलब्ध करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed