फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Whole of Haryana celebrated CET exam as a festival: CM Nayab Saini

सीईटी की परीक्षा को पूरे हरियाणा ने पर्व के रूप में मनाया : सीएम नायब सैनी

Mon, 28 Jul 2025 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Whole of Haryana celebrated CET exam as a festival: CM Nayab Saini
पंचकूला। भाजपा प्रदेश कार्यालय पंच कमल में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सीईटी परीक्षा को हरियाणा ने पर्व के रूप में मनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी कार्य हो उसमें चैलेंज होता है, लेकिन जब उस कार्य को टीम रूप में किया जाता है तो चैलेंज आराम से पूरा हो जाता है। परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न आए इसका पूरा ध्यान रखा गया। यातायात से लेकर हर तरह की व्यवस्थाएं सरकार ने परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराईं। उन्होंने कहा कि बिना दबाव और खुशनुमा माहौल में युवाओं ने सीईटी की परीक्षा दी है। सैनी ने कहा कि पुलिस, रोडवेज, प्रशासन के कर्मचारियों और अधिकारियों ने तन्मयता और निष्ठा से कार्य किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed