फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   When a clear line has been drawn, SAD stands on the right side says Prakash Singh Badal

कृषि विधेयक पर प्रकाश सिंह बादल बोले- जब स्पष्ट लाइन खींची गई है, तो शिअद सही तरफ खड़ा है

Sun, 20 Sep 2020 01:12 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 20 Sep 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
When a clear line has been drawn, SAD stands on the right side says Prakash Singh Badal
प्रकाश सिंह बादल - फोटो : फाइल फोटो

हरसिमरत कौर के इस्तीफे के बाद मचे सियासी घमासान पर अकाली संरक्षक प्रकाश सिंह बादल ने चुप्पी तोड़ते हुए इस्तीफे का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि उन्हे गर्व है कि जब स्पष्ट लाइन खींची गई है तो शिरोमणि अकाली दल लाइन के सही तरफ खड़ा है।

विज्ञापन


पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल ने शनिवार को किसानों को बचाने के लिए शिअद द्वारा उठाए गए मजबूत और सैद्धांतिक कदम पर अपार संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ‘मुझे खुशी और गर्व है कि मेरी पार्टी किसानों और समाज के अन्य शोषित वर्गों के लिए डटकर खड़ी हुई है। बादल ने एक बयान में कहा कि यह झंडा अकाली संस्कृति और आंदोलनों की पहचान का प्रतीक है और इसे ऊंची उड़ान भरते देखना बहुत अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन


बादल ने कहा कि किसानों का मुद्दा राष्ट्रीय हितों से जुड़ा है। कृषि हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। यदि किसानों और कृषि अर्थव्यवस्था को नुकसान होता है तो व्यापार और उद्योग सहित पूरी अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि अकालियों का पद के लालच को खारिज करने और सिद्धांतों के लिए खड़े होने का लंबा इतिहास रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पद का लालच कभी किसी अकाली को नहीं लुभाता है। अनगिनत बार, आपातकाल के दौरान भी हमने पद को त्याग दिया था तथा अन्याय के खिलाफ लड़े थे। हमने हमेशा ऐसे प्रस्तावों को ठुकराया है तथा देश और सिद्धांतों के साथ खड़े रहने का तरजीह दी और उसके लिए हमने जेलों को भरा है। हमारी यह परंपरा हमेशा जीवित रहेगी।

अकाली नेता ने कहा कि पंजाब के किसान हमेशा देश के बचाव में आए। उन्होंने कहा कि जब प्राकृतिक जल संसाधनों के लिए जल स्तर, भूमि की उपजता के लिए हमेशा बलिदान किया है। आज पार्टी देश के किसानों के साथ खड़ी है। बादल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि शिरोमणि अकाली दल की उत्कृष्ट और गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाया जाएगा।

बहू के निर्णय की तारीफ की
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपनी एकमात्र प्रतिनिधि हरसिमरत कौर बादल के इस्तीफे के साथ ही शिरोमणि अकाली दल ने एक बार फिर यह दिखाया है कि इसके सिद्धांतों के साथ-साथ लोगों के हितों के साथ साथ किसानों, खेत मजदूरों और अन्य गरीब वर्गों के हितों के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। सरदार बादल ने कहा कि मैं इस फैसले के लिए अपनी पार्टी के प्रति कितना खुश और गौरवान्वित महसूस करता हूं यह व्यक्त करना शब्दों से परे है।

पुल के रूप में शिअद ने किया काम
पार्टी ने एक पुल के रूप में कार्य करने की कोशिश की ताकि किसानों के हितों को पूरी तरह समाधान करने के लिए एक सौहार्दपूर्ण तरीका खोजा जा सके लेकिन मुझे खुशी है कि जब यह संभव नहीं लग रहा था, और एक लाइन खींची जानी थी तो अकाली दल सही तरफ खड़ा था। उन्होंने कहा कि जो पार्टी की विरासत है, जिस पर गर्व किया जा सकता है, उसको सर्वोपरि रखकर पद को छोड़ दिया ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed