फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Wheat procurement process completed in Punjab, notification issued to close 825 mandis from today

पंजाब में गेहूं खरीद प्रक्रिया हुई पूरी, आज से 825 मंडियां बंद करने का नोटिफिकेशन जारी

Sun, 08 May 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement process completed in Punjab, notification issued to close 825 mandis from today
चंडीगढ़। गेहूं खरीद प्रक्रिया मुकम्मल होने के बाद, खाद्य व सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग ने 8 मई शाम 5 बजे से राज्य भर की 825 मंडियों में गेहूं की खरीद को बंद करने का फैसला किया है। यह जानकारी शनिवार को विभाग के मंत्री लाल चंद कटारुचक्क ने दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मंडी बोर्ड द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उक्त मंडियों में से बठिंडा की 126, मोगा की 80, फाजिल्का की 76, मानसा की 65, फिरोजपुर की 62, पटियाला की 61, संगरूर की 56, बरनाला में 54, लुधियाना पश्चिमी की 41, फरीदकोट की 39, होशियारपुर और गुरदासपुर की 28-28, जालंधर की 21, श्री मुक्तसर साहिब की 19, फतेहगढ़ साहिब की 17, कपूरथला की 16, मालेरकोटला की 13, एसएएस नगर की 10, रोपड़ की 9 और एसबीएस नगर की 4 मंडियां शामिल हैं। मंत्री ने गेहूं खरीद संबंधी महीना भर चली कवायद में शामिल किसानों, आढ़तियों, मंडी कामगारों, ट्रांसपोर्टरों और सरकारी अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने खरीद की रफ्तार और किसानों के बैंक खातों में न्यूनतम समर्थन मूल्य के बकाए समय पर डालने पर संतोष जाहिर किया। उल्लेखनीय है कि राज्य की कुल 1099 मंडियों में खरीद प्रक्रिया बंद है और 274 मंडियां पहले ही बंद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed