फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   wheat, Government agency bought 2540 quintals in panchkula

पंचकूला में सरकारी एजेंसी ने खरीदा 2540 क्विंटल गेहूं

Mon, 11 Apr 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ पंचकूूला
ब्यूरो, अमर उजाला/ पंचकूूला Updated Mon, 11 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
wheat, Government agency bought 2540 quintals in panchkula
गेहूं की ‌बिक्री - फोटो : अमर उजाला
रविवार तक पंचकूला सेक्टर-20 की अनाज मंडी में पांच दिनों के भीतर करीब 10 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। मौसम खुलने के बाद किसान और आढ़तियों को राहत मिली है। शनिवार को बादल छाने के बाद रविवार को पूरे दिन धूप खिली रही, इससे गेहूं को सुखाने और कटाई के काम में तेजी आई।
विज्ञापन


हालांकि पिछले सोमवार की रात और बुधवार को बारिश होने के कारण कई जगह खेतों में दलदल के कारण कटाई का काम काफी हद तक प्रभावित हुआ था, लेकिन अब यह फिर से शुरू हो गया है। मंडी में गेहूं की आवक लगातार जारी है। मंडी के अधिकारी के मुताबिक रविवार को शाम पांच बजे तक पंचकूला सेक्टर-20 स्थित मंडी में 2540 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन


पंचकूला कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष ओपी सिंगला के अनुसार आवक और खरीद का सिलसिला जारी है। केवल अत्यधिक नमी वाली फसल को छोड़कर शेष गेहूं की खरीद सरकारी एजेंसी हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन की ओर से की जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि अगले दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहा तो गेहूं की आवक में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed