फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   What kind of Swadeshi fair is this... China-made goods are being sold

Panchkula News: यह कैसा स्वदेशी मेला... बेचा जा रहा चीन निर्मित सामान

Mon, 22 Dec 2025 12:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
What kind of Swadeshi fair is this... China-made goods are being sold
पंचकूला। शहर के सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में स्वदेशी मेला लगा हुआ है लेकिन चाइनीज सामान ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की योजना विफल कर दी है। यहां कई स्टॉलों पर चाइनीज उत्पाद खुलेआम बिक रहे हैं, जबकि मेले का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना था। अमर उजाला टीम ने रविवार को पड़ताल की तो पता चला कि मेले में मेड इन चाइना के सामान का वर्चस्व है। स्वदेशी उत्पादों को प्रमोट करने के लिए आयोजित इस मेले में चाइनीज सामान का बिकना दर्शाता है कि प्रशासन और आयोजकों की ओर से इस पर कोई ठोस नियंत्रण नहीं रखा गया। सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में 19 से 28 दिसंबर तक चलने वाले इस मेले में कई दुकानदार विदेशी सामान बेच रहे हैं, जोकि मेले के उद्देश्य के खिलाफ है।
विज्ञापन

प्रशासन सख्त कार्रवाई करें
स्वदेशी मेले में खरीदारी करने पहुंचे अनिल चौहान, ललित, कुलदीप सिंह, राजेश कुमार, कुलबीर, संतोषी, रीना और अमृता ने बताया कि कई स्टॉलों पर स्वदेशी सामान की बजाय चाइनीज सामान बिक रहा है। उनका कहना है कि इस तरह से स्वदेशी चीजें प्रमोट नहीं हो सकतीं और प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

होर्डिंग लगाए स्वदेशी के, बेच रहे विदेशी सामान
मेले को प्रशासन और सरकार की ओर से जमकर प्रमोट किया गया था। शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए थे और सोशल मीडिया पर स्वदेशी अपनाने की अपील की गई थी, लेकिन मेले के अंदर परिस्थितियां बिल्कुल उलट थीं। स्वदेशी सामान बेचने वाले कारीगरों ने बताया कि चाइनीज सामान के कारण उनके स्टॉल पर ग्राहक कम आ रहे हैं और उन्हें नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाइनीज सामान पर भी खूब हो रही बिक्री
स्वदेशी मेले में सजावटी वस्त्र, चाइनीज घड़ियां, जुराबें, पेय पदार्थ और कई अन्य आइटम धड़ल्ले से बिक रहे हैं। इन पर साफ तौर पर मेड इन चाइना और अन्य विदेशी देशों के नाम लिखे हुए हैं। कई दुकानदारों ने यह स्वीकार किया कि विदेशी सामान सस्ता पड़ता है और इसलिए वही जल्दी बिकता है।

मामला संज्ञान में नहीं है, जांच करेंगे
स्वदेशी मेला में इस तरह से अगर चाइनीज सामान बिक रहा है तो इसकी जांच करेंगे। मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच करवाकर चाइनीज सामान को बाहर करवाएंगे।- चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed