फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Weapons used in the murder of Musewala hidden in Mansa

मानसा में छिपाए मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल हथियार

Thu, 16 Jun 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Weapons used in the murder of Musewala hidden in Mansa
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब लाने के बाद गहन पूछताछ शुरू कर दी है। पहले मानसा, फिर खरड़ और अब मोहाली स्थित सीआईए विंग के भवन में कड़ी सुरक्षा में रखे गए बिश्नोई ने धीरे-धीरे मुंह खोलना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, तिहाड़ में बंद बिश्नोई की कनाडा में छिपे गोल्डी बराड़ से मुलाकात में
विज्ञापन

बराड़ का जीजा गुरप्रीत सिंह गोरा अहम कड़ी था, जिसे होशियारपुर पुलिस गिरफ्तार करके मोहाली ले आई है और उसे बिश्नोई के सामने बिठाकर सवाल करने की तैयारी है। दूसरी तरफ सिद्धू मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों के बारे में पहले से गिरफ्तार पवन बिश्नोई और नसीब खान ने उगल दिया है कि सारे हथियार मानसा में ही जमीन में दबा दिए गए थे। इस जानकारी के आधार पर पुलिस की एक टीम हथियार बरामद करने मानसा रवाना हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जांच टीम के अधिकारियों ने गोल्डी बराड़ के जीजा को लॉरेंस के आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने से पहले उससे यह जानने की कोशिशें तेज कर दी हैं कि मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल अत्याधुनिक हथियार गोल्डी बराड़ ने भेजे थे? और वारदात के लिए कितने लोगों को शामिल किया गया था? अधिकारियों के संदेह है कि लॉरेंस का इशारा पाकर गोल्डी बराड़ पंजाब में हत्याएं कराने के लिए अपने जीजा का सहारा लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले, बुधवार को पंजाब पुलिस की टीम लॉरेंस बिश्नोई को मानसा से खरड़ और पटियाला होते हुए मोहाली लेकर पहुंची, जहां पूछताछ शुरू करते हुए उसका सामना गोल्डी बराड़ के दो करीबियों से कराया गया। इसके बाद इन दोनों करीबियों को साथ लेकर पुलिस की टीम मानसा के लिए रवाना हो गई, जहां मूसेवाला की हत्या में शामिल हथियारों की रिकवरी की जाएगी।
‘लॉरेंस बिश्नोई ही हत्या का मास्टरमाइंड’
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच कर रहे अधिकारियों का मानना है कि हत्या के लिए मुख्य तौर पर लॉरेंस बिश्नोई ही जिम्मेदार है। हालांकि मूसेवाला की हत्या के दो घंटे बाद कनाडा में छिपे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी लेकिन गोल्डी बराड़ हमेशा के लॉरेंस का करीबी रहा है और उसी के इशारे पर हत्या जैसी वारदात कराता रहा है। दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस ने भी लॉरेंस से पूछताछ के बाद दावा किया है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई ही है। इसके अलावा, लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन थापन ने भी कुछ दिन पहले दावा किया था कि मूसेवाला को उन्होंने ही मारा है। उसने हत्या का कारण, मूसेवाला से मोहाली में मारे गए लॉरेंस के दोस्त विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल का बदला लेना बताया था।

पूछताछ के आधार पर जांच टीम जोड़ रही कड़ियां
लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ और मूसेवाला हत्याकांड में अब तक पकड़े गए अपराधियों से मिली जानकारी के आधार पर जांच टीम हत्या की कड़ियां जोड़ने लगी है। जांच टीम लॉरेंस और उसके साथियों से अब यह खंगाल रही है कि तिहाड़ में रहते हुए लॉरेंस ने गोल्डी के साथ हत्या की योजना कैसे बनाई? हत्या के लिए दोनों ने अपने कितने गुर्गों को काम सौंपा और हत्या करने वाले गुर्गे कौन-कौन थे? हमलावरों को एएन-94 जैसे अत्याधुनिक हथियार कैसे उपलब्ध कराए गए और यह हथियार पंजाब में कैसे और किसने पहुंचाए, हत्या करने के बाद सभी हमलावर कहां छिपे हैं? पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई को सात दिन के रिमांड पर लिया है और अगर इस अवधि में जांच टीम मूसेवाला हत्याकांड की सभी कड़ियां जोड़ लेना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed