फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Waterlogging due to two hours of torrential rain, the city remained immersed in darkness

Panchkula News: दो घंटे मूसलाधार बारिश से जलभराव, अंधेरे में डूबा रहा शहर

Thu, 22 May 2025 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to two hours of torrential rain, the city remained immersed in darkness
पंचकूला सेक्टर 4 के सामने डिवाइडिंग रोड पर गिरी पेड़ की ग्रेट टहनी।
60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, गर्मी से मिली है राहत, सड़कों पर भरा पानी, कई जगह लगा जाम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर में बुधवार को देर शाम अचानक 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के बाद मूसलाधार बारिश हुई। इससे शहर में कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई और कई घंटे तक पूरा शहर अंधेरे की आगोश में डूब गया। पूरे शहर की सड़कों पर जलभराव से कई जगह सड़क पर जाम लग गया। दो घंटे हुई तेज बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली लेकिन रोड गलियां, डेनेज सिस्टम और सीवरेज की सफाई न होने से जलभराव हो गया। माजरी चौक, सेक्टर-20-21 की डिवाडिंग, चंडीमंदिर-पंचकूला का टैंक चौक, परशुराम लाइट पॉइंट, बेला विस्टा चौक पर जाम के हालात बने रहे।
बुधवार को देर शाम शहर के इंडस्टि्रयल एरिया फेज-1 और 2, सेक्टर - 25, 26, 27, 28, बुढ़नपुर, इंदिरा कॉलोनी सहित सभी जगहों पर पानी भरा रहा। तेज हवाएं चलने के बाद इन इलाकों में बिजली कट का सामना करना पड़ा। लोगों की मांग पर बिजली निगम की टीमें भेजी गईं। टीमों ने सभी जगह पर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया।
विज्ञापन

यह बारिश शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चली। इंडस्ट्रियल एरिया में हालात बिगड़ गए। यहां सड़कें तालाब की तरह नजर आने लगीं। इससे नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानी हुई। रात में मोटरसाइकिल और कई वाहन जलभराव में फंसते नजर आए। इसके अलावा सेक्टर-7, 8, 9, 10, 11, 12, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25 सहित अन्य गांवों व काॅलोनियों में भी जलभराव से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडस्ट्री एसोसिएशन पंचकूला के जनरल सेक्रेटरी राकेश गर्ग ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी इंडस्टि्रयल एरिया फेज-1 और 2 में रोड गलियों और डेनेज सिस्टम साफ नहीं हो पाए हैं। सीवरेज भी चोक हैं। इस जलभराव के हालात हर साल बारिश से यहां के लोग परेशान होते हैं।

कोट
नगर निगम की ओर से मानसून के मद्देनजर 30 मई तक सभी रोड गलियों को साफ करने को कहा गया है। हमारी बैठक कई विभागों के अधिकारियों के साथ हुई है। सभी को अपने एरिया की रोड गलियों को साफ करना होगा। पूरे शहर की रोड गलियां जल्द साफ की जाएंगी और जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी।

-अपराजिता, कमिश्नर, नगर निगम पंचकूला
कोट --
तेज हवा चलने के बाद बिजली के सब स्टेशन से बिजली बंद की गई थी। कई जगह दो घंटे पूरी तरह अंधेरा छाया रहा। बारिश बंद होने के बाद सभी जगह की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है।
-सुधांकर तिवारी, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed